1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. MG भारत में नई एसयूवी MAJESTOR करेगी लॉन्च, टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी कड़ी टक्कर

MG भारत में नई एसयूवी MAJESTOR करेगी लॉन्च, टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी कड़ी टक्कर

 Published : Feb 16, 2026 08:38 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 08:38 pm IST

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया तीन और नई एसयूवी भारतीय बाजार में लाएगी। इसमें एक प्लग-इन हाइब्रिड भी होगी। कंपनी ने अगले फेज के लिए पांच साल की योजना बनाई है।

MG MAJESTOR एसयूवी।- India TV Hindi
MG MAJESTOR एसयूवी। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया इस साल नई एसयूवी MAJESTOR लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस एसयूवी के अलावा और भी तीन नई एसयूवी भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इसमें एक प्लग-इन हाइब्रिड भी होगी। खबर के मुताबिक, इन चार नई एसयूव में से पहला प्रीमियम एसयूवी MAJESTOR की अप्रैल-मई में बाजार में लॉन्च होने की संभावना है। यह Toyota Fortuner जैसी स्थापित मॉडलों से प्रतिस्पर्धा करेगा।

नई एसयूवी की बिक्री का फॉर्मेट 

खबर के मुताबिक, तीन एसयूवी सामान्य एमजी डीलरशिप चैनल के जरिये बेची जाएंगी, जबकि एक एसयूवी प्रीमियम ‘MG Select’ नेटवर्क के तहत उपलब्ध होगा। कंपनी अपने पांच साल के रोडमैप के हिस्से के रूप में उत्पादन और लोकेशन बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि भारतीय बाजार में अपनी कमजोर उपस्थिति को मजबूत किया जा सके।

कंपनी की योजना जान लें

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि हम अगले फेज की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए हमने पांच साल की योजना बनाई है। इस योजना के अनुसार हम बिक्री वॉल्यूम को लगभग 3 लाख यूनिट्स तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम 4,000 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपये के बीच निवेश करने की योजना बना रहे हैं। 

यह निवेश प्लांट विस्तार, नए प्रोडक्ट्स और स्थानीयकरण बढ़ाने में किया जाएगा। इन तीन क्षेत्रों में हमारा मुख्य कैपेक्स जाएगा। मेहरोत्रा ने कहा कि 3 लाख यूनिट्स तक विस्तार करने में लगभग 18 महीने लगेंगे। इसके लिए फंडिंग आंतरिक स्रोतों और बाहरी निवेश का मिश्रण होगी।

निवेश और भविष्य की संभावनाएं

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया, जो कि चीन की SAIC और भारत की JSW ग्रुप का संयुक्त उद्यम है, ने पिछले साल 5,000 करोड़ रुपये का निवेश प्लान घोषित किया था, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके और हर तीन से छह महीने में एक नया वाहन लॉन्च किया जा सके। व्यापक बाजार पर दृष्टिकोण साझा करते हुए मेहरोत्रा ने कहा कि पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में दहाई अंकों की वृद्धि देखने को मिल सकती है, जो GST रेशनलाइजेशन और 2025 की पहली छमाही में धीमी वृद्धि के निचले आधार से समर्थित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इलेक्ट्रिक वाहनों में भी इसी तरह की वृद्धि होगी, और EV की हिस्सेदारी 2026 में 7-8% तक पहुंच सकती है, जो 2025 में लगभग 4.5% थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा