1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला; IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला; IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाली कमान

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Oct 15, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 03:50 pm IST

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में खरीदारों (बुल्स) ने ऐसा दम दिखाया कि प्रमुख सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाई। सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,500 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी भी 23,000 के करीब पहुंचकर बंद हुआ।

शेयर बाजार में जोरदार...- India TV Hindi
शेयर बाजार में जोरदार तेजी Image Source : ANI / CANVA

भारतीय शेयर बाजार में 15 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्रों के उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी भी 23,000 के करीब पहुंचकर बंद हुआ। IT, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई सेक्टरों के शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया। हालांकि, बाजार में तेजी के बावजूद बड़ी संख्या में शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स 1,533 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के करीब

सत्र के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,533.72 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ 74,315.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 374.65 अंक यानी 1.66 प्रतिशत उछलकर 22,997.35 के स्तर पर जा पहुंचा। इस तूफानी तेजी ने निवेशकों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी है।

IT और बैंकिंग शेयरों का रहा जलवा

बाजार की इस जोरदार रिकवरी में दिग्गज सेक्टरों ने मुख्य भूमिका निभाई। ऑटो, आईटी, इंफ्रा, ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई। इसके विपरीत, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 से 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख रहा जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2% टूटकर बंद हुए। बाजार में तेजी के बावजूद सभी शेयरों में खरीदारी नहीं दिखी। कुल 1,497 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,536 शेयरों में गिरावट आई और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2% गिरकर बंद हुआ।

कौन से स्टॉक्स चमके?

आज के कारोबार में टेक और बैंकिंग दिग्गजों ने सूचकांक को ऊपर खींचने में सबसे बड़ा योगदान दिया। निफ्टी के दिग्गजों में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बीएसई लिमिटेड सबसे आगे रहे। दूसरी तरफ, नेस्ले इंडिया, ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, जियो फाइनेंशियल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुए। मार्केट एक्सपर्ट्स विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच घरेलू स्तर पर मजबूत खरीदारी और दिग्गज शेयरों में आए उछाल ने बाजार को नई ताकत दी है।

यह भी पढ़ें- 21 अक्टूबर को खुलेगा Jio Platforms IPO, कर्मचारियों और रिलायंस के शेयरहोल्डरों के लिए ₹3000 करोड़ तक के शेयर रिजर्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।