1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स की बिक्री में 47% की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, महिंद्रा ने सितंबर में बेची 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां- जानें बाकी कंपनियों का डेटा

टाटा मोटर्स की बिक्री में 47% की छप्परफाड़ बढ़ोतरी, महिंद्रा ने सितंबर में बेची 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां- जानें बाकी कंपनियों का डेटा

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 01, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 05:57 pm IST

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को बताया कि सितंबर में उसकी थोक बिक्री सितंबर 2024 की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 6,728 यूनिट हो गई।

GST, goods and services taxes, goods and services tax, gst slab, gst tax slab, next generation gst r- India TV Hindi
महिंद्रा ने सितंबर में बेचीं 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां Image Source : TATA MOTORS

Automobile Sales in September 2025: भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने सितंबर में सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल 60,907 गाड़ियां बेचीं। ये कंपनी की अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। कंपनी ने बताया कि ये बढ़ोतरी जीएसटी रेट में कटौती और नवरात्रि के दौरान बढ़ी मांग की वजह से हुई है। सितंबर 2024 में टाटा मोटर्स ने 41,313 गाड़ियां बेची थीं। टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि घरेलू बाजार में थोक बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 59,667 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 41,063 था। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘ जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद सितंबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री की मांग में तेजी आई है। ये आने वाले महीनों में निरंतर वृद्धि के लिए एक आशाजनक संकेत है।’’

टोयोटा की बिक्री 16 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़ी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सितंबर महीने में बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 31,091 यूनिट हो गई। पिछले महीने घरेलू बाजार में डीलरों को कंपनी की थोक बिक्री 27,089 यूनिट रही, जबकि निर्यात 4,002 यूनिट रहा। टोयोटा किर्लोस्कर ने सितंबर 2024 में कुल 26,847 गाड़ियां बेचीं थी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को बताया कि सितंबर में उसकी थोक बिक्री सितंबर 2024 की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 6,728 यूनिट हो गई। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सितंबर 2024 में 5,021 गाड़ियां बेचीं।

महिंद्रा ने सितंबर में बेचीं 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां

हुंडई मोटर इंडिया की सितंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 70,347 यूनिट रही। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने सितंबर 2024 में कुल 64,201 गाड़ियां बेचीं थी। डीलरों को घरेलू स्तर पर भेजी गई गाड़ियां की संख्या पिछले महीने मामूली वृद्धि के साथ 51,547 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये 51,101 यूनिट थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2025 में कुल 1,00,298 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, सितंबर में घरेलू बाजार में डीलरों को 56,233 SUV भेजे गए, जो पिछले साल की समान अवधि में भेजे गए 51,062 वाहनों की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा