1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2026: एन्जी और सर्वेश को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष, कुल पदकों की संख्या हुई 37

Asian Games 2026: एन्जी और सर्वेश को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष, कुल पदकों की संख्या हुई 37

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Sep 27, 2026 07:39 pm IST

एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर यानी रविवार का दिन शानदार रहा। एथलेटिक्स में भारत के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और कुल 5 मेडल अपने नाम किए।

अभय सिंह- India TV Hindi
अभय सिंह Image Source : AFP

एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक कई मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल के लिए जोर लगाया। कुछ स्पर्धाओं में गोल्ड बेहद करीब से हाथ से निकल गया, लेकिन भारत ने चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इसके अलावा बॉक्सिंग में तीन और मेडल पक्के हो गए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल मेडलों की संख्या 37 हो गई है।

स्क्वैश में भारत को पुरुष और महिला दोनों सिंगल्स स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल मिला। अभय सिंह ने पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि अनाहत सिंह ने महिला सिंगल्स में सिल्वर जीता। एथलेटिक्स ने भी भारत के मेडल खाते में अहम योगदान दिया। पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं महिला लॉन्ग जंप में एन्सी सोजन एडाप्पिल्ली ने भी रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने गोल्ड की मजबूत दावेदारी पेश की थी, लेकिन अंतिम नतीजे में उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

एथलेटिक्स में भारत को तीन ब्रॉन्ज मेडल भी मिले। तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज जीता। वहीं हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ियों के लिए बॉक्सिंग से भी अच्छी खबर आई। भारत ने तीन और मेडल पक्के कर लिए हैं। रविवार को भारत ने कुल सात पदक हासिल किए, जिसमें चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल रहे।

 

Asian Games 2026 Live Updates Day 8 September 27th

Auto Refresh
Refresh
  • 7:28 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    37 मेडल के साथ दिन समाप्त

    भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा। भारत के एथलीटों ने 7 पोडियम फिनिश हासिल किए। 5 मेडल अकेले एथलेटिक्स से आए। भारत के खाते में अब कुल 37 मेडल हो गए हैं। 

  • 6:38 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    सर्वेश कुशारे के नाम सिल्वर मेडल

    सर्वेश कुशारे ने मेन्स हाई जंप में भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता! चीनी ताइपे के फू चाओ-ह्सुआन ने गोल्ड मेडल जीता।

  • 5:35 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एन्सी सोजन के खाते में आया सिल्वर

    एशियन गेम्स 2026 में महिला लॉन्ग जंप में एन्सी सोजन ने जीता सिल्वर मेडल। महज 2 सेंटीमीटर के अंतर से गोल्ड से चूक गईं। चीन की एथलीट ने आखिरी प्रयास में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

  • 5:12 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    100 मीटर बाधा दौड़ में निराशा

    एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में भारत की नंदिनी कोंगन छठे स्थान पर रहीं और उन्हें कोई मेडल नहीं मिला। जापान की माको फुकुबे और हितोमी नकाजिमा ने क्रमशः गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते, जबकि चीन की यानी वू ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    नरेंद्र का मेडल पक्का

    एशियन गेम्स में मेन्स 90kg कैटेगरी के सेमीफाइनल में नरेंद्र के पहुंचने के साथ ही भारत के लिए बॉक्सिंग में तीन मेडल पक्के हो गए हैं। नरेंद्र ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप को दो बार गिराया और शानदार जीत हासिल की।

  • 4:15 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    हरिता भद्रा ने जीता ब्रॉन्ज

    भारत ने एशियन गेम्स में एक और मेडल अपने नाम किया है। हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, भारत की ही एक और स्प्रिंटर उन्नति अयप्पा इस रेस में छठे स्थान पर रहीं।

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक्शन में होंगे नरेंद्र

    भारत के नरेंद्र जल्द ही मेन्स 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप के खिलाफ मुकाबला करेंगे। अगर नरेंद्र जीतते हैं, तो वे इस इवेंट में भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लेंगे।

  • 3:32 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक्शन में हॉकी टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम जल्द ही पूल B के मुकाबले में सिंगापुर का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

  • 3:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बॉक्सिंग में सचिन सिवाच को करना पड़ा हार का सामना

    सचिन पुरुषों के 60kg वर्ग में अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के कितामोटो के खिलाफ सर्वसम्मति से 5-0 के फैसले से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब नहीं हो सके।

  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बॉक्सिंग में सचिन सिवाच का शुनसुके कितामोटो से सामना

    सचिन पुरुषों के 60kg वर्ग में अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं। उनके सामने जापान के शुनसुके कितामोटो हैं। रेड कॉर्नर में मौजूद कितामोटो 2025 के वर्ल्ड ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। सचिन के लिए यह मुक़ाबला मुश्किल भरा हो सकता है।

  • 2:50 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65kg में पक्का किया पदक

    बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65kg ने क्वार्टर फाइनल में उज़्बेकिस्तान की वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट नवबखोर खमिदोवा पर शानदार 5-0 से जीत हासिल करके सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने के साथ मेडल भी पक्का कर लिया है।

  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अनाहत सिंह को गोल्ड मेडल मैच में मिली हार

    एशियन गेम्स 2026 में महिला सिंगल्स स्क्वैश के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह को मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ तीन गेम में सीधे मात मिलने के साथ हार का सामना करना पड़ा और उनको सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है।

  • 2:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बॉक्सिंग में महिलाओं के 65kg क्वार्टर फाइनल में परवीन हुड्डा का सामना उज़्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा

    भारत की परवीन हुड्डा महिलाओं की 65kg बॉक्सिंग कैटेगिरी में मुकाबला करेंगी। वह मेडल जीतने से बस एक मुकाबला दूर हैं, लेकिन उनके सामने उज़्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा हैं, जिन्होंने 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

  • 1:59 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अनाहत सिंह को दूसरे गेम में भी मिली हार

    स्क्वैश में महिला सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच में अनाहत सिंह को मलेशिया की खिलाड़ी शिवसंगरी के खिलाफ पहले गेम गंवाने के बाद अब दूसरे गेम में भी उनको 11-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अब अनाहत के लिए तीसरा गेम करो या मरो की स्थिति वाला है।

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    स्क्वैश में महिला सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच के पहले गेम में अनाहत सिंह को करना पड़ा हार का सामना

    स्क्वैश में महिला सिंगल्स के गोल्ड मेडल मैच में अनाहत सिंह को मलेशिया की खिलाड़ी शिवसंगरी के खिलाफ पहले गेम में 11-4 से हार का सामना करना पड़ा। अब अनाहत को दूसरे गेम में वापसी पर अपनी कोशिश करनी होगी।

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभय सिंह को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

    पुरुष सिंगल्स के स्क्वैश में भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह को गोल्ड मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें उनका सामना मलेशिया के एनजी ईन यो से था और तीन लगातार गेम में 9-11, 5-11, 5-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही वह सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब हो सके।

  • 1:09 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभय सिंह को दूसरे गेम में भी मिली हार

    एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के पुरुष सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच में अभय सिंह का मुकाबला मलेशिया के एनजी ईन यो से हो रहा है, जिसमें दूसरे गेम में भी उनको हार का सामना करना पड़ा, मलेशियाई खिलाड़ी ने दूसरा गेम एकतरफा 11-5 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है।

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभय सिंह को पहले गेम में मिली हार

    एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के पुरुष सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच में अभय सिंह का मुकाबला मलेशिया के एनजी ईन यो से हो रहा है, जिसके पहले गेम में उनको हार का सामना करना पड़ा, मलेशियाई खिलाड़ी ने पहला गेम 11-9 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है।

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभय सिंह के स्क्वैश गोल्ड मेडल मैच की हुई शुरुआत

    एशियन गेम्स 2026 में पुरुष सिंगल्स के स्क्वैश गोल्ड मेडल मैच में अभय सिंह का सामना मलेशिया के एनजी ईन यो से हो रहा है, जिसमें उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत करने के साथ पहले गेम में 3-2 की बढ़त बना ली है

  • 12:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभय सिंह का स्क्वैश के गोल्ड मेडल मैच में करेंगे मलेशियाई खिलाड़ी का सामना

    एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के पुरुष सिंगल्स गोल्ड मेडल मैच में अभय सिंह का मुकाबला मलेशिया के एनजी ईन यो से हो कुछ देर में शुरू होने वाला है, जिसमें जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी को सीधे ओलंपिक 2028 का टिकट मिल जाएगा।

  • 11:48 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आर्चरी में भारतीय रिकर्व टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

    भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में चीन को 5-1 से हराया और महिला टीम ने चीनी ताइपे को 6-0 से हराने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इस तरह आज आर्चरी की सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। रिकर्व टीमों (पुरुष, महिला और मिक्स्ड) के सेमीफाइनल 2 अक्टूबर को होंगे।

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 69kg फाइनल में हरजिंदर कौर ने 9वें स्थान पर किया खत्म

    एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 69kg फाइनल में हरजिंदर कौर ने क्लीन-एंड-जर्क में 110kg का सिर्फ एक सफल लिफ्ट किया है। अभी बार का वजन 126kg है जो हरजिंदर का पर्सनल बेस्ट है और वह लिफ्ट करने की कोशिश नहीं कर रही हैं। CWG 2026 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद हरजिंदर एशियन गेम्स में नौवें स्थान पर रहीं जिसमें उन्होंने कुल 204kg वजन उठाया।

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन से

    आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में रिकर्व आर्चरी टीम के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं। भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का मुकाबला चीन से होगा। महिला रिकर्व टीम का मुकाबला चीनी ताइपे से होगा। कंपाउंड पुरुष, महिला और मिक्स्ड टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, जो 30 सितंबर को खेले जाएंगे। रिकर्व मिक्स्ड टीम ने वियतनाम को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है, जहां उनका मुकाबला जापान से होगा।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में सिंधु को मिली हार

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चेन के खिलाफ 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु का खेल आखिर में बुरी तरह लड़खड़ा गया और इसी के साथ एशियाई खेलों में भारतीय बैडमिंटन टीम की मेडल जीतने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में क्वार्टर फाइनल में सिंधु और चेन के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु और चेन यू फेई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें पहला गेम जीतने के बाद पीवी सिंधु को दूसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद यह मुकाबला अब 1-1 की बराबरी पर आने के साथ तीसरे और निर्णायक सेट में पहुंच गया है।

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शूटिंग में पहले दिन ट्रैप क्वालिफिकेशन पूरे हुए

    पुरुषों और महिलाओं के ट्रैप क्वालिफिकेशन का पहला दिन पूरा हो गया है और भारत की स्थिति इस प्रकार है।

    नीरू महिलाओं के इवेंट में कुल 46(50 में से) अंकों के साथ सबसे आगे हैं।

    आशिमा अहलावत कुल 42 अंकों के साथ 16वें स्थान पर हैं।

    मनीषा कीर कुल 40 अंकों के साथ 24वें स्थान पर हैं।

    पुरुषों के इवेंट में:

    कायनन चेनाई कुल 47 अंकों के साथ 11वें स्थान पर हैं।

    शपथ भारद्वाज कुल 45 अंकों के साथ 22वें स्थान पर हैं।

    अहवर रिजवी कुल 41 अंकों के साथ 35वें स्थान पर हैं।

    टीम इवेंट में दोनों भारतीय खिलाड़ी रैंकिंग में 7वें स्थान पर हैं। ट्रैप स्पर्धा में अभी दो दिन और बाकी हैं।

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेटलिफ्टिंग महिलाओं के 69kg फाइनल में हरजिंदर कौर

    CWG 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली हरजिंदर कौर ने स्नैच राउंड में कुल 94kg वजन उठाया जो निराशाजनक रहा। हरजिंदर 97kg वजन उठाने की अपनी आखिरी दो कोशिशों में नाकाम रहीं। उनका पर्सनल बेस्ट 101kg है, जो उन्होंने इस साल की शुरुआत में ग्लासगो में बनाया था और वह उससे 7kg पीछे रह गईं। अभी की स्थिति के अनुसार हरजिंदर स्टैंडिंग में नीचे से दूसरे स्थान पर हैं। अगर सभी लिफ्टर एक सफल कोशिश कर लेते हैं तो यह भारतीय खिलाड़ी स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर आ जाएंगी और उनके लिए मेडल जीतना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शूटिंग में महिलाओं का 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में प्रिसिजन स्टेज

    शूटिंग में महिलाओं का 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में प्रिसिजन स्टेज ईशा सिंह ने 290, मनु भाकर ने 287 और राही सरनोबत ने 287 का स्कोर किया। फिलहाल इससे किसी नतीजे की गारंटी नहीं मिलती क्योंकि कल रैपिड स्टेज होनी है। अगर तीनों भारतीय खिलाड़ियों को फाइनल में जगह बनाने का मौका चाहिए तो वह चाहेंगे कि कल उनका स्कोर 290 के ऊपरी स्तर पर रहे।

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बॉक्सिंग में अंकुश पांघल ने मेडल किया पक्का

    बॉक्सिंग में पुरुषों के 80kg क्वार्टर फाइनल में अंकुश पांघल ने नेक्रुज सलिमॉव को हराने के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है और मेडल भी पक्का कर लिया है। पुरुषों की 80kg बॉक्सिंग क्वार्टर फाइनल में अंकुश ने ताजिकिस्तान के नेक्रुज़ सलिमॉव को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब सेमीफाइनल में अंकुश का मुकाबला 29 सितंबर को उज्बेकिस्तान के फजलिद्दीन एर्किनबोएव से होगा जो 75kg कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं।

  • 10:10 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में क्वार्टर फाइनल के पहले गेम में सिंधु, चेन से 11-8 से आगे

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सामना चेन यू फेई से हो रहा है, जिसमें जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। पहले गेम के ब्रेक तक सिंधु 11-8 से आगे हैं। एक समय सिंधु 7-2 से आगे थीं, लेकिन चेन की पिछड़ने के बाद वापसी करने की काबिलियत भी साफ तौर पर दिखी है।

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में उन्नति हुड्डा का हो रहा जापान की खिलाड़ी से मुकाबला

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में उन्नति हुड्डा ने जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में शानदार वापसी करने के साथ उसे 21-14 से जीतते हुए इस मैच को अब निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया है।

  • 9:32 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स में पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन में श्रीशंकर दूसरे नंबर पर

    एथलेटिक्स में पुरुषों की लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन में श्रीशंकर और डेविड दोनों ने अपनी दूसरी जंप में सुधार किया है जिसमें डेविड ने एक सेंटीमीटर और श्रीशंकर ने 15 सेंटीमीटर का सुधार किया। अब श्रीशंकर 7.84 मीटर और डेविड 7.62 मीटर पर हैं। श्रीशंकर दूसरे और डेविड कुल मिलाकर सातवें स्थान पर हैं।

  • 9:20 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स फाइनल में पहुंची अनु राघवन

    एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स की दूसरी हीट में अनु राघवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर खत्म किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अनु ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ समय में 0.7 सेकेंड का सुधार किया है, जो उनके लिए एक शानदार दौड़ रही। अब वह फाइनल में विथ्या रामराज के साथ हिस्सा लेंगी।

  • 9:13 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंची विथ्या रामराज

    एथलेटिक्स महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने 55.73 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय जो सीजन बेस्ट निकाला। वह कजाकिस्तान की एडेलिना जेम्स के बाद दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विथ्या फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गईं।

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में उन्नति हुड्डा का अकाने यामागुची से सामना

    बैडमिंटन में महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत की युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा का मुकाबला अनुभवी अकाने यामागुची से होगा। दुनिया की नंबर 3 खिलाड़ी और घरेलू दर्शकों की पसंदीदा खिलाड़ी के खिलाफ यह मुकाबला मुश्किल होगा।

  • 8:55 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स में डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो तेजस्विन शंकर का निराशाजनक प्रदर्शन

    एथलेटिक्स में डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो में तेजस्विन शंकर अपने बेस्ट प्रदर्शन से 4 मीटर पीछे रह गए और 36.77 मीटर के थ्रो के साथ 599 पॉइंट हासिल किए। अब वह कुल स्टैंडिंग में 5869 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। चीन के चेन जिंगहुआ 5919 पॉइंट के साथ सबसे आगे हैं, जबकि जापान के युमा मारुयामा 5914 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगले दो इवेंट - पोल वॉल्ट और जैवलिन भी तेजस्विन की ताकत नहीं हैं, जबकि मारुयामा इन दोनों में बहुत अच्छे हैं। ऐसे में तेजस्विन के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें अब किसी चमत्कार पर ही टिकी हैं।

  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स में पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंचे संतोष कुमार तमिलरासन

    एथलेटिक्स में पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में संतोष कुमार तमिलरासन अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहने के साथ और फाइनल इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। संतोष ने 49.61 सेकेंड का समय लिया और इस हीट से फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह

    आर्चरी में भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने कजाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 159-154 से जीत हासिल करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 30 सितंबर को सेमीफाइनल में उनका सामना थाईलैंड की जोड़ी से होगा।

  • 8:11 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आर्चरी में रिकर्व मिक्स्ड टीम ने क्वार्टर फाइनल में पक्की की जगह

    रिकर्व आर्चरी में भारत की मिक्स्ड टीम धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने UAE के खिलाफ 6-0 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। धीरज और कुमकुम ने तीनों सेट में 40 में से 37-37 पॉइंट हासिल किए, जबकि UAE की टीम 35, 34 और 36 पॉइंट ही बना पाई। अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला वियतनाम की जोड़ी से होगा।

  • 8:09 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने क्वार्टर फाइनल में पक्की की जगह

    कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी में भारत की मिक्स्ड टीम साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने मंगोलिया के खिलाफ राउंड ऑफ 16 का मैच शानदार ढंग से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साहिल और चिकिता ने 160 में से पूरे 160 अंक हासिल किए, जबकि मंगोलियाई टीम सिर्फ 146 अंक ही बना पाई। क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला कज़ाकिस्तान से होगा।

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स में महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी

    एथलेटिक्स में महिलाओं की मैराथन रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी के लगभग 9 किमी के निशान पर जल्दी डिसक्वालिफ़ाई होने के बाद, मंजू रानी 3:40:17 के समय के साथ छठे (आखिरी) स्थान पर रहीं। वह कज़ाकिस्तान की यास्मिना टोक्सानबायेवा से लगभग 18 मिनट पीछे रहीं, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    एथलेटिक्स में डेकाथलॉन में 110 मीटर हर्डल्स इवेंट हुआ

    तेजस्विन शंकर ने अपनी 110 मीटर हर्डल्स हीट में तीसरा स्थान हासिल किया है उन्होंने 14.33 सेकेंड का समय लिया और 932 पॉइंट हासिल किए। चेन जिंगहुआ ने 14.01 सेकंड में 973 पॉइंट और युमा मारुयामा ने 14.00 सेकेंड में 975 पॉइंट हासिल किए। कुल मिलाकर तेजस्विन 5270 पॉइंट के साथ आगे चल रहे हैं। चेन 5223 पॉइंट के साथ दूसरे और मारुयामा 5163 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

  • 7:34 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली को महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मिली हार

    बैडमिंटन में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को मलेशिया की पर्ली टैन-थिनाह मुरलीधरन से 18-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

  • 7:13 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में की शानदार वापसी

    तनीषा और ध्रुव आसानी ने बैडमिंटन में मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए उसे 21-18 के अंतर से अपने नाम किया और अब मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया है।

  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली का मुकाबला शुरू

    बैडमिंटन में महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन का सामना कर रही हैं। इस मैच की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही क्योंकि वह शुरुआत में 5 अंक पीछे थीं, लेकिन हाल के समय में गायत्री-त्रिशा के जाने-पहचाने अंदाज में वापसी करते हुए स्कोर 13-13 कर लिया।

  • 6:47 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले गेम में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला को मिली हार

    बैडमिंटन में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की जोड़ी का सामना कर रही है, जिसमें पहले गेम में उनको 21-14 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।

  • 6:45 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बैडमिंटन में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में करेगी चीन की जोड़ी का सामना

    बैडमिंटन में तनीषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में चीन के दुनिया के नंबर-1 हुआंग डोंगपिंग और फेंग यान झे से भिड़ेंगे। यह मैच कोर्ट 3 में है।

  • 6:42 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आर्चरी में कंपाउंड पुरुष और महिला टीम इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

    आर्चरी में कंपाउंड पुरुष और महिला टीम इवेंट में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष टीम ने भूटान को 235-232 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। अब उनका मुकाबला साउथ कोरिया से होगा, जिसने ईरान के खिलाफ अपने क्वार्टर फाइनल में 240 में से 239 पॉइंट हासिल किए थे। इसलिए पुरुष कंपाउंड टीम के लिए यह मुकाबला काफी मुश्किल होने वाला है।

    वहीं महिला टीम अपने क्वार्टर फाइनल में छह तीरों के पहले सेट के बाद तीन पॉइंट से पीछे चल रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए कज़ाकिस्तान को 233-230 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला भी साउथ कोरिया से होगा, जिसने अपने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को टाई-ब्रेक में हराया था।

  • 6:39 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आर्चरी में कंपाउंड पुरुष और महिला टीम इवेंट

    भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड आर्चरी टीमें आज सुबह UAE और मंगोलिया के खिलाफ जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष टीम में साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम और कुशल दलाल ने UAE पर 235-215 से आसान जीत दर्ज की और आज बाद में भूटान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला तय किया।

    वहीं महिला वर्ग में चिखिता तनिपार्थी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और पृथिका प्रदीप की टीम के लिए मंगोलिया के खिलाफ मुकाबला जीता उन्होंने 15 अंकों के बड़े अंतर 238-223 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।