एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 26 सितंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है, जिसकी शुरुआत काफी शानदार रही है। भारतीय एथलीट सावन बरवाल पुरुषों की मैराथन में 2:11:37 के नए नेशनल रिकॉर्ड और अपने अब तक के सबसे अच्छे समय के साथ सिल्वर मेडल जीता है। बरवाल 35 किमी के निशान तक आगे रहने वाले ग्रुप में शामिल थे, लेकिन आखिरी सात किलोमीटर में उन्होंने बढ़त बना ली और चीन के पेइयू फेंग से 36 सेकेंड पहले रेस पूरी की इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो बरवाल से 48 सेकेंड आगे थे। 1982 के एशियाई खेलों में होसुर कुकप्पा सीताराम के ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने के बाद से मैराथन में भारत का यह पहला मेडल है। एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का 24वां मेडल है।
कबड्डी में महिलाओं और पुरुषों से गोल्ड की उम्मीद
जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला और पुरुष दोनों ही कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें अब उनसे गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही है। महिलाओं का कबड्डी के इवेंट में गोल्ड मेडल मुकाबला ईरान की टीम के साथ भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 पर होगा। महिला टीम का सेमीफाइनल तक का सफर अजेय देखने को मिला है, जिसमें उनके फॉर्म को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब होंगी। वहीं भारतीय पुरुष टीम भी अपना गोल्ड मेडल मुकाबला आज ही खेलेगी, जिसमें उसका सामना ईरान की टीम से होगा और इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 पर होगी।
अनाहत सिंह और अभय सिंह पर रहेंगी नजरें
इस बार एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के इवेंट में भी पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें महिलाओं के सिंगल्स में अनाहत सिंह शानदार प्रदर्शन दिखाने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी हैं, जहां पर 26 सितंबर को उनका सामना जापान की सातोमी वातानबे से होगा और यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:35 पर शुरू होगा। वहीं भारतीय पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान का सामना करेंगे, जिसमें इस सेमीफाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:15 पर होगी। वहीं इसके अलावा एथलेटिक्स और शूटिंग में भी कई मेडल इवेंट्स होंगे जिसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।