1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंजलि आनंद ने दिखाए महंगे बैग्स, कीमत सुन फराह खान बोलीं- 'इसे खरीदने के लिए 2 कारें बेचनी पड़ेंगी'

अंजलि आनंद ने दिखाए महंगे बैग्स, कीमत सुन फराह खान बोलीं- 'इसे खरीदने के लिए 2 कारें बेचनी पड़ेंगी'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 26, 2026 07:49 am IST,  Updated : Sep 26, 2026 07:49 am IST

फराह खान के लेटेस्ट व्लॉग में एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने बताया कि 'धमाल 4' के बाद उनके पास कोई काम नहीं है। उन्होंने अपना लग्जरी बैग कलेक्शन भी दिखाया, जिसमें गुच्ची और बर्किन बैग शामिल हैं।

Farah Khan Anjali Anand- India TV Hindi
फराह खान और अंजलि आनंद Image Source : SCREEN GRAB FROM FARAH KHAN YOUTUBE

'धमाल 4' में नजर आईं एक्ट्रेस अंजलि आनंद को करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से पहचान मिली थी। हालांकि, उन्होंने बताया है कि इन दिनों उनके पास कोई काम नहीं है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप मुंबई में अंजलि के घर गए, जहां वह अपनी मां के साथ रहती हैं। फराह खान ने अंजलि से पूछा कि उन्हें करण जौहर की फिल्म में डेब्यू करने का मौका कैसे मिला। साथ ही उनके लग्जरी बैग्स पर भी बात की।

अंजलि आनंद ने फराह खान को दिखाया लग्जरी बैग कलेक्शन 

इस खास बातचीत के दौरान अंजलि आनंद ने लग्जरी बैग कलेक्शन दिखाया। काले रंग के YSL टोट बैग की ओर इशारा करते हुए फराह खान ने कहा, 'यह मेरा ड्रीम बैग था, लेकिन YSL बैग खरीदना बहुत महंगा था।' एक्ट्रेस ने बताया, 'मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है जो हमें अक्सर ऐसी चीजें तोहफे में देता है। उसने मुझे गुच्ची का बैग तोहफे में दिया क्योंकि मैं 'रॉकी और रानी' के लिए करण से मिलने जा रही थी।' अंजलि के बैग कलेक्शन में एक खास और महंगा 'बिर्किन टोट बैग' भी था, जिसे वह खोल नहीं पा रही थीं, जब उन्होंने बैग की अनबॉक्सिंग की तो फराह ने दिलीप से कहा, 'अगर हम अपनी दो कारें बेच दें तो हमें यह बैग मिल सकता है। इस बैग को बेच दो और एक बड़ा घर खरीद लो। तुम ऐसा कर सकती हो।' उन्होंने अपनी अलमारी दिखाई जो, दूसरे महंगे और लोकल हैंडबैग्स से भरी हुई थी। बोलीं, 'मुझे बैग्स का बहुत शौक है। मैं हर जगह से बैग्स लेती रहती हूं।'

करण जौहर की फिल्म से अंजलि आनंद ने किया डेब्यू

फराह खान ने अंजलि से पूछा कि उन्हें अपने डेब्यू में ही करण जौहर की फिल्म में काम करने का मौका कैसे मिला। उन्होंने मुझे बताया कि करण जौहर ने मेरी तस्वीर देखी और उन्हें वह एक रोल के लिए पसंद आई। उस रोल के लिए कई इन्फ्लुएंसर भी थे, लेकिन वह किसी एक्टर को ही कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने कहा, '2020 में मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। मैंने एक्टिंग छोड़ने और विदेश जाने के बारे में भी सोचा था। मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था। लॉकडाउन के दौरान मेरी सारी बचत खत्म हो गई, क्योंकि उस समय मैं किराए के घर में अकेली रह रही थी। मेरी सारी बचत खत्म हो गई थी। मुझे याद है कि मेरे दोस्त मुझे गोवा ले गए थे तभी मुझे कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा का फोन आया, जब भी मैं उनसे मिलती थी तो वह कहती थीं कि जब तुम वजन कम कर लोगी तब हम कुछ करेंगे।'

अंजलि आनंद का खूबसूरत घर

व्लॉग में आगे फराह ने अपनी फिल्म 'धमाल 4' पर उनकी मां का रिएक्शन पूछा। अंजलि ने जवाब दिया, 'अच्छी है एक बार देखने लायक है।' एक्टर ने पूछा, 'और तुम्हें अपनी बेटी कैसी लगी?' उनकी मां ने कहा, 'ठीक है।' दिल को छू लेने वाली बातचीत के बाद अंजलि ने अपने घर की एक छोटी सी झलक दिखाई, जिसमें कई अनोखी चीजें थीं, जैसे कि फूलों के डिजाइन वाला वॉश बेसिन, डाइट कोक वाला शीशा, लटका हुआ प्रोजेक्टर और बेडरूम के दरवाजे पर लगा प्राइवेट बोर्ड।

फराह खान ने अंजलि आनंद की तारीफ की

बाद में व्लॉग में उन्होंने साथ मिलकर किचन में कोरियन चिकन राइस नूडल्स बनाए, जब ​​फराह ने अंजलि की लंबाई और लुक्स की तारीफ की तो उन्होंने जवाब दिया, 'लेकिन कोई मुझे कास्ट नहीं कर रहा है। मेरी खूबसूरती बेकार जा रही है।' फराह ने उनसे कहा, 'इसे काम दो, हमारी लड़की ने अभी-अभी एक सुपरहिट फिल्म दी है। इस एपिसोड के बाद तुम्हें काम मिल जाएगा।'

ये भी पढ़ें - फराह खान के बच्चे पढ़ाई के लिए गए विदेश, इमोशनल हुईं डायरेक्टर, बोलीं- 'मेरे दिल के तीन टुकड़े'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।