1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान के बच्चे पढ़ाई के लिए गए विदेश, इमोशनल हुईं डायरेक्टर, बोलीं- 'मेरे दिल के तीन टुकड़े'

फराह खान के बच्चे पढ़ाई के लिए गए विदेश, इमोशनल हुईं डायरेक्टर, बोलीं- 'मेरे दिल के तीन टुकड़े'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 06, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 01:18 pm IST

फराह खान ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे - दिवा, अन्या और जार पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। इसके अलावा, उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि तस्वीरों में उनके पति शिरीष कुंदर गायब हैं।

farah khan- India TV Hindi
फराह खान के बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश गए। Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDER

बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने परिवार की जिंदगी के एक अहम पड़ाव के बारे में एक इमोशनल अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए विदेश चले गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस को उस इमोशनल विदाई की झलक भी दिखाई। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उनके तीनों बच्चे - दिवा, अन्या और जार पढ़ाई के लिए विदेश चले गए हैं।

बच्चों के घर छोड़ने पर फराह हुईं भावुक

फराह ने रविवार, 6 सितंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे अलग-अलग शहरों में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि उन तीनों को अलविदा कहना कितना मुश्किल था। इस इमोशनल पोस्ट को शेयर करते हुए फराह ने बताया कि अपने बच्चों को कॉलेज के लिए घर से जाते देखना कितना मुश्किल था। 

फराह खान की फैमिली फोटो से पति गायब

'तीस मार खान' की डायरेक्टर फराह ने अपने पति-फिल्ममेकर शिरीष कुंदर पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए अपना सिग्नेचर ह्यूमर भी दिखाया। उन्होंने कहा कि शिरीष ने हर चीज में मदद तो की, लेकिन परिवार की एक जरूरी जिम्मेदारी तस्वीरों के लिए पोज देना वे शायद भूल गए। उन्होंने लिखा, 'अगर आपको लगता था कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल है तो इसे 3 बार करके देखिए! 3 शहर, 3 कैंपस 3 बार अलविदा कहना! मेरे दिल के 3 टुकड़े... जाओ, अपनी जिंदगी जियो, लेकिन याद रखना, सभी रास्ते वापस मम्मी-पापा के पास ही आते हैं और @shirishkunder का भी शुक्रिया, जिन्होंने फैमिली फोटो में आने के अलावा बाकी सब कुछ किया।'

फराह खान के बच्चों का ग्रेजुएशन हुआ पूरा

फराह और शिरीष की शादी 2004 में हुई थी और उनके तीन बच्चे यानी ट्रिपलेट्स हैं- बेटियां दिवा और अन्या और बेटा जार। ये तीनों ही लाइमलाइट से दूर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से ग्रेजुएशन पूरा किया है। टीनएजर होने के दौरान ही दिवा और अन्या में एंटरप्रेन्योर बनने की झलक दिखी थी। 2020 के लॉकडाउन में उन्होंने 'द मैड पार्टी प्लानर्स' नाम का एक ऑनलाइन पार्टी-प्लानिंग वेंचर शुरू किया, जो वर्चुअल बर्थडे पार्टी और दूसरे सेलिब्रेशन ऑर्गनाइज करती थीं। अन्या ने जानवरों के लिए एक शेल्टर खोलने में भी दिलचस्पी दिखाई थी और लॉकडाउन से प्रभावित जानवरों के लिए अपनी आर्टवर्क के जरिए पैसे भी जुटाए थे।

ये भी पढ़ें - 'दिल्ली-6' नहीं, शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' के लिए एआर रहमान ने तैयार किया था 'मसकली' गाना, फराह खान का खुलासा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन