1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एल्विश यादव ने ओरी को गिफ्ट की वो कार जिसका सालों से था इंतजार, पुराना वादा किया पूरा, गाड़ी देख हुए गदगद

एल्विश यादव ने ओरी को गिफ्ट की वो कार जिसका सालों से था इंतजार, पुराना वादा किया पूरा, गाड़ी देख हुए गदगद

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 25, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 05:17 pm IST

एल्विश यादव ने ओरी को नई थार गिफ्ट कर अपना पुराना वादा पूरा किया। ओरी ने गाड़ी की झलक शेयर कर खुशी जताई। खास नोट में एल्विश ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए बधाई भी दी।

Orry elvish yadav- India TV Hindi
औरी को एल्विश ने गिफ्ट की कार। Image Source : ELVISH YADAV INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया और बॉलीवुड के गलियारों में ओरी और एल्विश यादव की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है। अब दोनों से जुड़ा एक ऐसा पल सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। एल्विश ने ओरी को एक नई थार गिफ्ट की है। खास बात यह है कि यह सिर्फ अचानक दिया गया तोहफा नहीं था, बल्कि इसके पीछे दोनों का एक पुराना किस्सा और एल्विश का किया हुआ वादा भी जुड़ा है। नई गाड़ी मिलने के बाद ओरी ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

ओरी को मिली नई थार, बोले- ‘हेलो थार’

ओरी ने अपने फॉलोअर्स के साथ इस सरप्राइज की तस्वीर शेयर की। नई थार की झलक दिखाते हुए उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, 'बाय बाय जी-वैगन, हेलो थार!! दिस रॉक्स!!' ओरी का यह रिएक्शन बताते है कि उन्हें एल्विश का यह सरप्राइज काफी पसंद आया। आमतौर पर लग्जरी और महंगी गाड़ियों के साथ नजर आने वाले ओरी के लिए थार का यह गिफ्ट खास होने की एक वजह इसका इमोशनल कनेक्शन भी है।

यहां देखें वीडियो

एल्विश ने जो कहा था, वो करके दिखाया

दरअसल ओरी और एल्विश की दोस्ती के पीछे एक पुराना वादा भी है। काफी समय पहले एल्विश के पॉडकास्ट में ओरी बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उस बातचीत के दौरान ओरी ने अपनी पसंदीदा कारों का जिक्र करते हुए थार को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें थार काफी पसंद है, लेकिन उस समय यह कार आसानी से उपलब्ध नहीं थी। ओरी ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि गाड़ी आउट ऑफ शोरूम रहती है और इसे लेने के लिए पहले से बुकिंग करनी पड़ती है। ओरी की बात सुनकर एल्विश ने उनसे वादा किया था कि वह उन्हें थार गिफ्ट करेंगे। उस समय यह बात दोनों की बातचीत का एक मजेदार हिस्सा लगी थी, लेकिन अब एल्विश ने अपने उस वादे को सच में पूरा कर दिया है। यही वजह है कि इस गिफ्ट को सिर्फ एक महंगी कार देने के बजाय दोनों की दोस्ती और पुरानी बातचीत से जुड़ा खास पल माना जा रहा है।

हाथ से लिखे नोट ने बना दिया पल खास

थार के साथ एल्विश ने ओरी के लिए एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी भेजा। इस नोट में उन्होंने ओरी को अपने अंदाज में बधाई दी। एल्विश ने लिखा, 'ओरी माय गाइ, खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई, आपका भाई एल्विश भाई। इस छोटे से मैसेज ने गिफ्ट को और व्यक्तिगत बना दिया। एल्विश के नोट में ओरी के ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़े सफर का भी जिक्र था। इससे साफ है कि थार के सरप्राइज के साथ एल्विश ने अपने दोस्त के लिए शुभकामनाएं भी भेजीं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखते हुए यह अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी के सफर के बीच मिला खास तोहफा

ओरी अपने अलग अंदाज, फैशन और सोशल मीडिया मौजूदगी के कारण लगातार सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके ‘खतरों के खिलाड़ी’ से जुड़े सफर के बीच एल्विश की तरफ से मिला यह तोहफा भी चर्चा में है। गिफ्ट पर ओरी का उत्साह और एल्विश का पुराना वादा पूरा करना दोनों की दोस्ती का एक दिलचस्प पहलू सामने लाता है। ओरी का “बाय-बाय जी-वैगन, हेलो थार” वाला रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। जहां एक तरफ यह गिफ्ट दोस्ती के मजेदार अंदाज को दिखाता है, वहीं दूसरी तरफ यह भी बताता है कि कभी बातचीत में किया गया एक छोटा-सा वादा समय के साथ कितना खास बन सकता है। एल्विश ने जिस तरह ओरी की पसंद को याद रखा और बाद में उसे तोहफे में बदल दिया, उसने इस पूरे सरप्राइज को और यादगार बना दिया है।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव का अतरंगी अवतार, बर्थडे पार्टी की झलक आई सामने, लोगों बोले- बॉलीवुड का नया स्टाइल आइकन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।