Highlights
- समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान
- ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देना चाहिए
- राहुल गांधी पर लगाए आरोप
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शामिक भट्टाचार्य ने कहा है, ज्ञानेश कुमार ने बंगाल के लोगो का वोट का अधिकार वापस दिलाया है। हर गली मोहल्ले में यही चर्चा है कि इलेक्शन कमीशन ने सही तरीके से वोट कंडक्ट किया है। 70 साल में ऐसा कोई नहीं कर पाया। मेरे हिसाब से तो उन्हें पद्म भूषण अवार्ड देना चाहिए। सरकार बिल का जवाब दे सकती है, जो ये बिल लाया गया है। लेकिन हमारे जो मुख्यमंत्री है शुभेंदु अधिकारी, उनका विचार है anti tolerance against extortion, उसके लिए हम सब जान लगाकर काम कर रहे हैं। अगर कानून में कोई तकनीकी गलती थी, जिसके लिए वापस भेजा गया तो उसे देखा जाएगा। यह बिल आज नहीं तो कल बनेगा, सरकार इसके ऊपर काम करेगी।
क्या कहा समिक ने, देखें वीडियो
कांग्रेस खुद राहुल को सीरियसली नहीं लेती
मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन के साथ ही समिक भट्टाचार्य ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उनोंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी तो खुद ही राहुल गांधी को सीरियसली नहीं लेती है, तो देश के लोग कैसे उन्हें सीरियसली लेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने SIR के दौरान वोटों के नाम जोड़ने और हटाने को लेकर सवाल उठाए और कहा, अगर वोट की व्यवस्था कमजोर होती है तो इसका असर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर पड़ता है।
आरोपों के घेरे में सीईसी ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार के ऊपर बड़े आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों- सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआईआर से जुड़े फैसलों पर पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित असहमति जताई थी। इस तरह के आरोप के बाद बवाल मचा है और कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही राहुल गांधी ने उनसे सरकारी गवाह बनने की बात भी कही।
ये भी पढ़ें: