1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 26 सितंबर 2026 का राशिफल: सिंह और तुला राशि को मिलेंगे खुशियों के मौके, पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ मेष, वृश्चिक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

26 सितंबर 2026 का राशिफल: सिंह और तुला राशि को मिलेंगे खुशियों के मौके, पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ मेष, वृश्चिक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 26, 2026 06:24 am IST,  Updated : Sep 26, 2026 06:24 am IST

आज 26 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इसी के साथ पितृ पक्ष की शुरुआत हो गयी है। शनिवार के दिन कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे और कुछ राशियों को रहना होगा सतर्क। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

26 september 2026 ka rashifal, 26 सितंबर 2026 का राशिफल- India TV Hindi
26 सितंबर 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। आज स्नान-दान आदि की पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गयी है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कुछ राशियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए फायदा होने के संकेत हैं। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए आज के राशिफल से।  

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। बेवजह किसी से उलझने से आज आपको बचना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 1

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग - काला
  • शुभ अंक - 3

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है, भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में रुचि लेंगे। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ हंसी मजाक में बिताएंगे। आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनेर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से.. आपके बिगड़ते काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास है, बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग जॉइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 5

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे, घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 6

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं।

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 1

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापार के मामलों में साझेदार से विचार विमर्श करेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का समय अच्छा रहेगा। लवमेट का रिश्ता तय हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 4

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापारियों को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। ऐसा कोई मौका ही न दें। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मेडिटेशन और योगा अपनाएं। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिये आज अच्छा रिश्ता आयेगा।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 9

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं, जो घर पर ही कोई बिजनेस करने की सोच रही हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें, मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 5

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्राएं हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई बहन से आपको सहयोग मिलेगा। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 1

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक का काम करने वाले लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 3

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में लोग आज आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्र आज कोई प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। जॉब बदलने की सोच रहे है तो अभी कुछ दिन रुक जाये।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी पर घर पर कैसे बनाएं 14 गांठों वाला अनंत डोरा? जानें सही विधि, सिद्ध मंत्र और किस हाथ में बांधें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।