1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेशी महिला से रेप और एक अन्य पर्यटक की हत्या, कोर्ट ने 3 दोषियों को सुना दी फांसी की सजा, जानें पूरा मामला

विदेशी महिला से रेप और एक अन्य पर्यटक की हत्या, कोर्ट ने 3 दोषियों को सुना दी फांसी की सजा, जानें पूरा मामला

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 16, 2026 05:52 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 06:10 pm IST

कर्नाटक के हम्पी में विदेशी महिला पर्यटक से रेप और एक अन्य की हत्या के मामले में कोर्ट ने 3 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में।

karnataka hampi rape murder case death sentence- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर्यटन के लिए विश्व प्रसिद्ध हम्पी में एक विदेशी महिला से बलात्कार और एक पर्यटक की हत्या की घटना को लेकर कोर्ट ने कड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने मामले में दोषी साबित हुए तीन लोगों को मौत की सजा दी है। अब जाकर कोर्ट ने 16 फरवरी को इस मामले में न्याय किया है और दोषियों को सख्त सजा दी है। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गंगावती की एक अदालत ने हम्पी के पास एक विदेशी महिला के साथ बलात्कार और एक विदेशी पर्यटक की हत्या के मामले में तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। हम्पी में इजरायली महिला से रेप और अमेरिकी नागरिक की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में 16 फरवरी को फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश सदानंद नागप्पा नाइक ने दोषियों को मौत की सजा का आदेश दिया।

दोषियों की पहचान आई सामने

गंगावती की एक अदालत द्वारा रेप और हत्या के मामले के दोषियों  मल्लेश उर्फ ​​हांडीमॉल, साई और शरणप्पा को मौत की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना बीते साल मार्च महीने में हम्पी के पास सनापुरा में तुंगभद्रा नहर के पास घटी थी। अपराध की इस वारदात ने  पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और इसकी व्यापक निंदा हुई थी। भाजपा ने इस घटना और कानून व्यवस्था को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर हमला बोला था।

पूरी वारदात जानें

शिकायत में दी गई जानकारी के मुताबिक, पर्यटक नहर के किनारे गिटार बजा रहे थे और गाना गा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन लोग आए और उनसे पेट्रोल पंप जाने के रास्ते के बारे में पूछा और पर्यटकों से पैसों की मांग की। मना करने के बाद तीनों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। अब कोर्ट ने तीनों दोषियों को सख्त सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई की याचिका खारिज की, 10 दिन पहले हाईकोर्ट से लगा था झटका

मां, बहन और भाई छत पर बना रहे थे बम, तभी हो गया धमाका, VIDEO देख सहम जाएगा दिल, 2 की मौत के बाद जांच शुरू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत