1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, खराब बल्लेबाजी को लेकर दिया यह बयान

कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, खराब बल्लेबाजी को लेकर दिया यह बयान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 14, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 12:01 am IST

भारतीय टीम को हैदराबाद के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अब पांचवां मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर्स में 247 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। हैदराबाद की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर फैंस को टीम इंडिया से इस टारगेट को चेज करने की उम्मीद थी, लेकिन बल्लेबाजों के उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं करने की वजह से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने खराब गेंदबाजी को बड़ा कारण बताया गया।

मुझे लगता है हमने सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी नहीं की

श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद टी20 मैच में हार के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए दिए अपने बयान में कहा कि मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसमें हम अपनी सही लाइन लेंथ से बॉलिंग नहीं कर सके। 250 रनों के टारगेट का पीछा करते समय एक खास पैटर्न में खेलना होता है। पीछा करते समय हमारा तरीका सही था, लेकिन बदकिस्मती से हम बॉलिंग में अपनी प्लानिंग को ठीक से लागू नहीं कर पाए और वहीं थोड़ी कमी रह गई। टारगेट का पीछा करते हुए हम शुरुआत में 12 रन प्रति ओवर की गति से खेल रहे थे। लेकिन बात बस इतनी थी कि उन्होंने अपने प्लान को अच्छे से लागू किया और विकेट से भी थोड़ी मदद मिल रही थी। गेंद थोड़ी उछल रही थी और उन्होंने फील्डिंग में भी अच्छा किया और इसलिए उन्हें इस जीत का श्रेय मिलना चाहिए, क्योंकि उनका काम एकदम सही था।

पिच का धीमे होने से भी हुई मुश्किल

भारतीय टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उस समय पिच थोड़ा धीमे हो गई थी, जिसको लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद पूछे जाने पर कहा कि हां गेंद थोड़ी रुक रही थी और उछाल भी अधिक था, जिसमें उनके गेंदबाजों ने उसका फायदा उठाने के साथ फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी की जो जरूरी था। अब मुझे उम्मीद है कि इस सीरीज का पांचवां मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसमें हमारी कोशिश इसी तरह से खेलने की रहने वाली है। बता दें कि अब इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

संजू सैमसन ने T20I में पूरा किया छक्कों का शतक, बने यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।