1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पराठे बनाने से चिकट गया है तवा, काले पड़ चुके तवे को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

पराठे बनाने से चिकट गया है तवा, काले पड़ चुके तवे को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 16, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 02:38 pm IST

Tawa Cleaning Remedies: रोटी बनाने वाला तवा पराठे बनाने से काला पड़ जाता है। घी और तेल की चिकनाई जलने से चिकट जाती है। जो साफ करने से भी नहीं हटती है। काले पड़ चुके तवे को साफ करने के लिए ये तरीका अपनाएं।

तवा साफ करने के उपाय- India TV Hindi
तवा साफ करने के उपाय Image Source : FREEPIK

रोटी बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तवे इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर घरों में आज भी लोहे का तवा रोटी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। गांव में आज भी लोहे के तवे को राख और ईंट से मांजते हैं, जिससे रगड़ खाते ही काला तवा चमकने लगता है। लेकिन शहरों में लिक्विड सोप या बर्तन धुलने वाले साबुन से कई बार तवा साफ नहीं हो पाता है। खासतौर से अगर आप आए दिन पराठे बनाकर खाते हैं तो तवे पर तेल चिपक जाता है। ये तेल बार-बार जलने से चिकट जाता है और साफ नहीं होता है। अगर लंबे समय तक तवे को साफ न किया जाए तो ये जला हुआ तेल कोयले की तरह एक परत के रूप में जमा हो जाता है। ऐसे में तवा साफ करने के लिए ये असरदार उपाय जरूर अपनाएं। इससे तवे को न ज्यादा घिसने की जरूरत होगी और न मेहनत करनी पड़ेगी।

तवा साफ करने के उपाय

तवा गर्म करके साफ करें- काले तवे को साफ करने का सबसे असरदार और आसान तरीका है कि तवे को पहले थोड़ी देर हाई फ्लेम पर गर्म कर लें। अब तवे का हैंडल पकड़कर स्टील के स्क्रबर और साबुन की मदद से रगड़कर क्लीन करें। इससे तवे पर जमा सारी गंदगी और ऑयल साफ हो जाएगा।

तवा को शैंपू से साफ करें- दूसरा उपाय है कि आप गैस पर गंदे तवे को रखें। इसके ऊपर थोड़ा नमक डालें। नमक के ऊपर शैंपू डाल दें और गैस ऑन ही रखें। अब तवे पर नींबू का रस डालकर ऊपर से पानी डाल दें। थोड़ी देर पानी को उबलने दें और फिर गैस बंद कर दें। अब इस तवे को किसी पुरान फॉइल पेपर की मदद से क्लीन करें और बाद में स्क्रबर से क्लीन कर लें। तवा एकदम नए जैसे चमकने लगेगा।

बेकिंग सोडा और सिरका से साफ करें तवा- आप बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का उपयोग कर गंदे तवे को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सारी चीजों को तवे पर डालकर उसमें पानी डाल दें। अब गैस पर तवा रखें और गर्म होने दें। पानी में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें। अब तवा पर अच्छी तरह से साबुन लगाकर स्क्रबर की मदद से रगड़कर कालिख हटा लें।

तवा साफ करने के अन्य उपाय- लोहे का काला तवा साफ करने के लिए आप सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आसानी से सैंडपेपर यानि रेगमाल मिल जाता है। आप चाहें तो ईंट ले आएं इससे लोहे का तवा और कड़ाही एकदम साफ हो जाती है। बालू और रेत से भी काला जला हुआ तवा आसानी से साफ हो जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल