Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में धड़ाधड़ बन रहे हैं 200+ रन, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में धड़ाधड़ बन रहे हैं 200+ रन, टूट गए पुराने सभी रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 16, 2026 09:58 pm IST, Updated : Feb 16, 2026 10:01 pm IST

T20 वर्ल्ड 2026 में अब तक 6 मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है, जब एक टीम ने 200 से अधिक का टोटल खड़ा किया है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में कुल 5 बार 200 से अधिक का टोटल बना था।

England- India TV Hindi
Image Source : AP इंग्लैंड क्रिकेट टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड बनाम इटली के मैच के दौरान ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रनों बनाए थे। 200 से अधिक रन का यह स्कोर बनते ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान बन गया। टी20 वर्ल्ड कप के जारी एडिशन में छठी बार 200 प्लस का स्कोर किसी टीम ने बनाया। यह किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200+ रन का आंकड़ा है।

इस वर्ल्ड कप में 6 बार बन चुका है 200+ रन का टोटल

साल 2026 में अब तक 6 मुकाबलों में ऐसा देखने को मिला है, जब किसी एक टीम ने बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 200+ रन बनाए हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इस सीजन में अब तक के मुकाबलों में छह बार 200 से अधिक का स्कोर बन चुका है जो किसी टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे अधिक है। इंग्लैंड के 200 रन के स्कोर के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के पिछले सभी सीजन का रिकॉर्ड भी टूट गया।

2007 टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार हुआ था ये कारनामा

इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन यानी 2007 खेले गए इस टूर्नामेंट में कुल 5 बार 200 से अधिक का स्कोर बना था। अब 19 साल बाद यानी कि 2026 में यह रिकॉर्ड टूट चुका है। साल 2016 के वर्ल्ड कप में भी चार बार 200 से अधिक के स्कोर देखने को मिले थे। उस वर्ल्ड कप एडिशन में कुल चार बार ऐसा हुआ था, जब किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। साल 2024 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी चार बार किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बना था।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में बने सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6* बार
  • टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 5 बार
  • टी20 वर्ल्ड कप 2016 में 4 बार
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 4 बार

आने वाले मैचों में भी फैंस को देखने के लिए मिल सकता है हाई स्कोरिंग मैच

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं और उसमें से छह बार टीम ने 200 या उससे अधिक रन का आंकड़ा पार किया है। 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों में में खेला जा रहा है, ऐसे में इस एडिशन में मैच हाई स्कोरिंग मुकाबले फैंस को देखने के लिए मिल रहे हैं। इससे पहले के टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में ज्यादातर मैच लो स्कोरिंग होते थे। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में उन्हें और भी 200+ रन वाले हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें

'गुस्सा छोड़ दो भाई'- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

IND vs PAK: पाकिस्तान की हार से बौखलाया आसिम मुनीर, मोहसिन ​नकवी की हो सकती है PCB से छुट्टी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement