1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं हूं', कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया बड़ा बयान

'मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं हूं', कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया बड़ा बयान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 16, 2026 08:56 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 08:56 pm IST

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया बयान।- India TV Hindi
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया बयान। Image Source : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर इन दिनों तमाम ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर बवाल मचा हुआ है। हाल ही में मणिशंकर अय्यर ने केरल में पिनरई विजयन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने विपक्षी सरकार के तमाम कामों की तारीफ भी की थी। इसे लेकर पहले से ही कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ था। वहीं अब मणिशंकर अय्यर ने एक और बयान दे दिया है, जिसके जरिए उन्होंने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में कहा है कि वह 'राहुलवादी' नहीं हैं।

मैं राहुलवादी नहीं

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा, "डॉ. अंबेडकर की जीवनी 'ए पार्ट बट अपार्ट' है। बस इतना ही मैं कह सकता हूं। राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि मैं पार्टी का सदस्य हूं। इसलिए, मैं गांधीवादी हूं, नेहरूवादी हूं, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं हूं।" जाहिर सी बात है कि अब मणिशंकर अय्यर के इस बयान से कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से उथल-पुथल तेज हो गई है। 

मणिशंकर ने की सरकार की तारीफ

बता दें कि हाल ही में सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने सत्ताधारी LDF सरकार के पंचायती राज मॉडल की भी तारीफ की थी। अय्यर ने विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट नाम के इंटरनेशनल सेमिनार में कहा, 'मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिनके बारे में मुझे यकीन है कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे, मैं केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज राज्य बनाने की अपनी अपील दोहराता हूं।'  हालांकि, कांग्रेस ने अय्यर की बातों से खुद को अलग करते हुए कहा कि वे पर्सनल तौर पर कही गई थीं। बता दें कि केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मणिशंकर अय्यर की बगावत कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। 

यह भी पढ़ें-

यूपी में 178 प्राइवेट अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त, सरकार ने बताया क्यों लिया एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत