Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs SL Cricket Score: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार अंदाज में पीटा, सुपर 8 में मारी एंट्री
Live now

AUS vs SL Cricket Score: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को धमाकेदार अंदाज में पीटा, सुपर 8 में मारी एंट्री

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Updated : Feb 16, 2026 10:35 pm IST

AUS vs SL Cricket Score: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका के सामने 182 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम ने केवल दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। श्रीलंका की टीम अब सुपरर 8 में पहुंच गई है।

australia vs srilanka live cricket score- India TV Hindi
Image Source : AP-PTI ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका लाइव मैच

AUS vs SL Cricket Score: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इसमें सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के अर्धशतक शामिल रहे। जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  

ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक ठोका। मिचेल मार्श ने 27 बॉल पर 54 रन बनाए। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं ट्रेविस हेड ने 29 बॉल पर 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों के बीच 100 से भी अधिक रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अब ऑस्ट्रेलिया टीम सुपर 8 में जा पाएगी कि नहीं, इसका जवाब मिलना बाकी है। हालांकि समीकरणों पर गौर करें तो पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं पर समाप्ता हो सकता है। श्रीलंका के अलावा इस ग्रुप से सुपर 8 में जाने वाली दूसरी टीम जिम्बाब्वे हो सकती है।

पथुम निसंका ने जड़ा धमाकेदार शतक

श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने शानदार शतक ठोकने का काम किया। उन्होंने 52 बॉल पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने भी 38 बॉल पर 51 र बनाए। पवन रत्नायके ने 15 बॉल पर 28 रन बनाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल मार्कस स्टॉयनिस ने दो विकेट लिए, बाकी किसी भी गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जेम्पा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन XI: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कैप्टन), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

 

Latest Cricket News

Live updates :australia vs sri lanka live score

Auto Refresh
Refresh
  • 10:35 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलियाई टीम फंसी

    इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर 8 में जाएगी कि नहीं, इसका जवाब मंगलवार को मिल जाएगा। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच होगा। अगर इस मैच को जिम्बाब्वे की टीम जाती है तो ऑस्ट्रेलिया की कहानी खत्म हो जाएगी और श्रीलंका के अलावा सुपर 8 में जाने वाली दूसरी टीम जिम्बाब्वे बन जाएगी।

  • 10:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

    श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के सामने 182 का टारगेट था। टीम ने 18 ओवर में ही इसे चेज कर ​लिया। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है। उधर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

  • 10:20 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ​पथुम निसंका शतक पूरा

    श्रीलंका के पथुम निसंका ने शतक लगा दिया है। उन्होने 52 बॉल पर धमाकेदार सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए।

  • 10:11 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका के 150 रन पूरे

    श्रीलंका ने अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक 16 ओवर का खेल हुआ है। टीम के दो विकेट गिरे हैं। इस वक्त पवन रत्नायके और पथुम निसंका क्रीज पर हैं। टीम को अब बहुत ज्यादा रनों की जरूरत नहीं है।

  • 9:53 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कुसल मेंडिस अर्धशतक लगाकर आउट

    अर्धशतक लगाने के बाद अब कुसल मेंडिस आउट हो गए हैं। उन्होंने 38 बॉल पर 51 रन की पारी खेली। उन्हें मार्कस स्टॉयनिस ने पवेलियन भेजा है। श्रीलंका की टीम 105 रन बना चुकी है। अब पवन रत्नयके क्रीज पर आए हैं।

  • 9:51 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    पथुम निसंका का अर्धशतक

    पथुम निसंका ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 32 बॉल पर 50 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और दो छक्के उनके बल्ले से निकले। श्रीलंका का स्कोर 100 से ज्यादा हो गया है। टीम को जीत के लिए 182 रनों की जरूरत है।

  • 9:49 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    कुसल मेंडिस ने पूरा किया अर्धशतक

    कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 36 बॉल पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से काम किया। टीम का स्कोर भी 100 के पार निकल गया है। अभी भी टी को काफी रन चाहिए हैं।

  • 9:40 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    मेंडिस और निसंका के बीच शानदार साझेदारी

    कुसल मेंडिस और पथुम निसंका इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 52 बॉल पर 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 93 रन है।

  • 9:23 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका के 50 रन पूरे

    श्रीलंका ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। ये बात और है कि टीम को अभी काफी रनों की जरूरत है। अब तक श्रीलंका का एक ही विकेट गिरा है। अभी पथुम निसंका और कुसल मेंडिस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 9:02 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका को पहला झटका

    181 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम का दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा है।सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा आउट हो गए हैं। वे तीन बॉल पर केवल एक ही रन बना पाए थे। उन्हें मार्कस स्टॉयनिस ने आउट कर पवेलियन भेजा।

  • 8:50 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 181 रन

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए हैं। अब श्रीलंका को जीत दर्ज करने के लिए 182 रनों की जरूरत है। थोड़ी ही देर में श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू होगी।

  • 8:34 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    कूपर कोनोली लौटे पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 4 बॉल पर सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट हुए। उनका विकेट महीश तीक्ष्णा ने लिया।

  • 8:29 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    जोश इंगलिस लौटे पवेलियन

    जोश इंगलिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा है। वह 27 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस वक्त 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन है।

  • 8:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में पांचवां झटका लग चुका है। ग्लेन मैक्सवेल इस मुकाबले में 15 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर इस वक्त पांच विकेट के नुकसान पर 160 रन है।

  • 8:04 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टिम डेविड भी लौटे पवेलियन

    टिम डेविड के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है। वह इस मैच में 5 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन है।

  • 7:57 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    मिचेल मार्श भी लौटे पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श इस मैच में 27 बॉल पर 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने इस पारी के दौरान 8 चौके और दो छक्के लगाए। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन है।

  • 7:45 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ट्रैविस हेड हुए आउट

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड इस मैच में 29 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

  • 7:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ट्रेविस हेड ने 27 बॉल पर पूरे किए 50 रन

    सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 27 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस दौरान हेड ने सात चौके और दो छक्के लगाए। टीम का स्कोर अब 90 के पार हो गया है और जल्द ही 100 तक पहुंच जाएगा। अभी आठवां ओवर ही चल रहा है।

  • 7:27 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत, सलामी बल्लेबाज बना रहे हैं रन

    ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली है। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श मोर्चा संभाले हुए हैं। पांच ओवर का खेल पूरा हो गया है। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। हेड 35 और मार्श 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:04 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

    मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान में आ चुके हैं। दोनों की कोशिश होगी कि बिना किसी नुकसान के अधिक से अधिक रन बनाए जाएं।

  • 6:44 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    स्टीव स्मिथ प्लेइंग इलेवन में नहीं

    स्टीव स्मिथ भले ही टीम के साथ जुड़ गए हैं, लेकिन वे आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। दरअसल मिचेल मार्श वापस आ गए हैं, इसलिए वे स्मि​थ नहीं खेल रहे हैं। देखना होगा कि आज टीम कितने रन बनाने में कामयाब होती है।

     

  • 6:41 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन XI

    पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कैप्टन), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

  • 6:40 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

    मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जेम्पा।

  • 6:39 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। अब से कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करेगी। अच्छी बात ये है कि टीम के कप्तान मिचेल मार्श वापस आ गए हैं। इससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी।

  • 6:26 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की टीम

    पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना, कुसल परेरा, चरिथ असलांका, प्रमोद मदुशन, जनिथ लियानागे।

  • 6:25 PM (IST) Posted by Pankaj Mishra

    ऑस्ट्रेलिया की टीम

    जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), ट्रेविस हेड (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जेम्पा, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल मार्श, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, स्टीवन स्मिथ।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement