T20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, ये हैं टॉप 5 बैटर
T20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, ये हैं टॉप 5 बैटर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है। रोज ही नए नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे बड़ी पारी किसने खेली है। सबसे बड़ी बात ये है कि साल 2012 में जो कीर्तिमान बना था, वो अब तक नहीं टूटा है। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
Published : Feb 12, 2026 05:35 pm IST, Updated : Feb 12, 2026 05:35 pm IST
1/6Image Source : afp
टी20 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है। रोज ही नए नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे बड़ी पारी किसने खेली है। सबसे बड़ी बात ये है कि साल 2012 में जो कीर्तिमान बना था, वो अब तक नहीं टूटा है। चलिए आपको टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।
2/6Image Source : afp
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं। उन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे। साल 2012 में खेली गई सबसे बड़ी पारी के रिकॉर्ड को अब तक दूसरा कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है।
3/6Image Source : getty
इसके बाद नंबर आता है क्रिस गेल का। वेस्टइंडीज के धाकड़ और विस्फोटक बल्लेबाजों में एक क्रिस गेल ने साल 2007 यानी पहले विश्व कप में 117 रनों की पारी खेल दी थी। गेल की ये पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी। अपने 117 रनों की जबरदस्त पारी में गेल ने 7 चौके और 10 छक्के ठोकने का काम किया था।
4/6Image Source : ap
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 116 रन ठोक दिए थे और अंत तक आउट भी नहीं हुए थे। हेल्स ने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और छह छक्के लगाए थे। इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज की ये इस आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी है।
5/6Image Source : getty
पाकिस्तान के अहमद शहजाद का भी नाम इस लिस्ट में आता है। अहमद शाहजाद ने साल 2014 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से 10 चौके और पांच छक्के आए थे। पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज इसके बाद से अब तक यहां तक नहीं पहुंच पाया है।
6/6Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रिली रोसू ने साल 2022 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाए थे। रिली रोसू ने इस दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के किसी खिलाड़ी की ये टी20 विश्व कप में खेली गई सबसे बड़ी पारी है।