1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विल जैक्स ने इटली के खिलाफ जीता POTM अवॉर्ड, तूफानी पारी खेलकर तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

विल जैक्स ने इटली के खिलाफ जीता POTM अवॉर्ड, तूफानी पारी खेलकर तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 16, 2026 07:48 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 07:48 pm IST

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने इटली के खिलाफ मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

Will Jacks- India TV Hindi
विल जैक्स Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 29वां मैच इटली और इंग्लैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 24 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही। इंग्लैंड के लिए इस जीत में सबसे अहम भूमिका स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने निभाई। उन्होंने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड मिला।

विल जैक्स ने इंग्लैंड के लिए खेली तूफानी पारी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही थी। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि उनकी टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए 22 गेंदों में 53 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही अब जैक्स टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

21 बॉल में विल जैक्स ने ठोका अर्धशतक

विल जैक्स ने इस मैच में सिर्फ 21 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इयोन मॉर्गन और जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा है। मॉर्गन ने 14 साल पहले खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 25 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं 2021 वर्ल्ड कप में जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 25 बॉल में अर्धशतक लगाया था। लेकिन आज इटली के खिलाफ मैच में जैक्स ने 21 गेंदों हाफ सेंचुरी लगाते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

गेंदबाजी में भी विल जैक्स ने लिया एक विकेट

विल जैक्स ने इटली के खिलाफ मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी अहम योगदान दिया। उन्होंने इस मुकाबले में एक विकेट भी लिया लेकिन वहां वो काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस मैच में दो ओवर गेंदबाजी की, जिसमें जैक्स ने 34 रन लुटाए। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। जवाब में इटली की टीम 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल, दो टीमों के नाम भी फाइनल, नोट कर लीजिए

IND vs PAK: ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह नहीं, किसे मिला इम्पैक्ट प्लेयर का अवार्ड, सामने आया ड्रेसिंग रूम का VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल