1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "RSS के बारे में कोई बकवास करता है, तो उसे जगह दिखा देनी चाहिए", प्रियांक खरगे के बयान पर भड़की VHP; सुना दी खरी-खरी

"RSS के बारे में कोई बकवास करता है, तो उसे जगह दिखा देनी चाहिए", प्रियांक खरगे के बयान पर भड़की VHP; सुना दी खरी-खरी

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 16, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 05:18 pm IST

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि जो भगवान को ही शैतान कहेगा, उसकी बुद्धि और विचारों को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों को उन्हें सत्ता में फिर से लाना है या नहीं, यह सोचना चाहिए।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे- India TV Hindi
विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे के विवादित बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने नागपुर में कहा कि जो भगवान को ही शैतान कहेगा, उसकी बुद्धि और विचारों को समझा जा सकता है। संघ जैसे देशभक्त संगठन को जो शैतान कहता है, कर्नाटक के लोगों को उन्हें सत्ता में फिर से लाना है या नहीं, यह सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद आग्रह करती है कि हिंदू हित की बात करने वाले केंद्र और राज्य में बैठने चाहिए। संघ देशभक्त संगठन है, जो सभी की हित की बात करता है। इस संगठन के बारे में कोई बकवास करता है, तो उसे जगह दिखा देनी चाहिए और वहां की जनता उन्हें जगह दिखा भी देगी।

टीपू सुल्तान और बाबरी मस्जिद विवाद पर बयान

महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान को लेकर चल रहे विवाद पर भी विहिप ने प्रतिक्रिया दी। परांडे ने कहा कि देश में कुछ स्थानों पर ऐसे "आइकॉन" खड़े किए जा रहे हैं, जो भारत की परंपरा और आस्था से मेल नहीं खाते। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं बाबर जैसे विदेशी शासकों को आदर्श बताने की कोशिश हो रही है, तो कहीं बाबरी मस्जिद जैसे प्रतीकों को फिर से खड़ा करने के प्रयास हो रहे हैं। विहिप का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं और इन पर सजग रहने की आवश्यकता है। संगठन ने इसे “खतरनाक प्रवृत्ति” बताते हुए रोकने की मांग की।

संभाजी नगर मंदिर शुद्धिकरण का मामला

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के संभाजी नगर स्थित एक मंदिर में जाने के बाद कुछ युवाओं द्वारा गोमूत्र से मंदिर के शुद्धिकरण किए जाने के मामले पर भी विहिप ने प्रतिक्रिया दी। मिलिंद परांडे ने कहा कि “यदि श्रद्धा रखने वाले लोग आस्था के भाव से कुछ करते हैं तो उसे उसी भाव से समझना चाहिए। केवल कृति का नहीं, भाव का महत्व होता है। यदि भाव नहीं होगा तो वह राजनीतिक स्टंट बन जाएगा। धर्म का उपयोग राजनीतिक स्टंट के लिए नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह आस्था का अपमान है।”

बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा?

विहिप ने बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां किसी भी सरकार के आने के बावजूद हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए, यह हमारी अपेक्षा है। क्या होगा हमें थोड़े दिनों में तुरंत ध्यान में आ जाएगा, फिर उसके बाद बात करेंगे। बांग्लादेश में अभी तक तो हिंदू समाज की रक्षा करने में वहां के लोग अक्षम रहे हैं। अक्षम कहना भी बहुत सॉफ्ट शब्द हो गया, कई बार राजनीतिक दलों के माध्यम से वायलेंस स्पॉन्सर रहा है। कोई भी सरकार वहां पर आए हिंदुओं की रक्षा होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को नवनीत राणा की चेतावनी, "हिंदुस्तान में कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी"

'न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है', विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत