1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है', विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

'न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है', विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 16, 2026 03:19 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 11:28 pm IST

यूपी विधान परिषद को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा है कि सपा के राज में उत्तर प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया था।

cm yogi samajwadi party- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी पर सीएम का निशाना। Image Source : X (@CMYOGI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी ने आरोप लगाया है कि सपा ने महिला राज्यपाल का अपमान किया है।सीएम योगी ने कहा- "राज्यपाल का अभिभाषण शासन की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का एक दस्तावेज होता है। हमारे संवैधानिक प्रमुख के प्रति हमारे मुख्य प्रतिपक्षी का आचरण और व्यवहार बहुत ही अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।"

'प्रतिपक्ष का व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करता है'

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- "राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं। संवैधानिक पद के प्रमुख प्रति मुख्य प्रतिपक्ष का व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करता है। यह अवमानना के दायरे में आता है। खैर जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है उससे ऐसी अपेक्षा करना बेवकूफी होगी की वो संवैधानिक प्रमुख का सम्मान करें।"

यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है- सीएम योगी

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "पिछली सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिया था। 2017 के पहले गुंडे और माफिया इस प्रदेश में समानांतर सरकार चला रहे थे। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का राज था। प्रदेश की छवि अराजकता और अस्थिरता का पर्याय बन गया था। हमारी सरकार ने रूल ऑफ लॉ स्थापित किया। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है, यूपी में सब चंगा है। भारत की आत्मा यूपी से है। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं। आक्रांताओं का महिमामंडन और देशद्रोहियों के समर्थन में बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि "राष्ट्रनायकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। सपा ने गाजी के मेले का समर्थन किया था। वह कांवड़ यात्राओं पर रोक लगाती थी। ये राम मंदिर और काशी विश्वनाथ का विरोध करते हैं। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी। विपक्ष ने राम, कृष्ण को अदालत में मिथक बताया था। सपा ने वंदे मातरम् का अपमान किया। उनको राष्ट्रगीत से दिक्कत क्यों है। राष्ट्रगीत का अपमान संविधान की अवहेलना है।"

यूपी सही दिशा में आगे बढ़ रहा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि "यूपी में आज कानून का राज है। भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश से है। यूपी में अब दंगे नहीं होते हैं। यूपी में अब विकास है। यूपी की पहचान अब रंगोत्सव और दीपोत्सव से होती है। 6 सालों में यूपी सरप्लस स्टेट बन गया है। यूपी खाद्यान्न में नंबर वन है। यूपी सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अन्नदाता अब उद्यमी बन रहे हैं। पहले किसान सिर्फ वोटबैंक होते थे।"

ये भी पढ़ें- 'सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता', विधानसभा में बोले CM योगी, जानें संबोधन की बड़ी बातें

'कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा', CM योगी आदित्यनाथ का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।