1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा', CM योगी आदित्यनाथ का बयान

'कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा', CM योगी आदित्यनाथ का बयान

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 10, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:52 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये जो सपने देख रहे हैं वो पूरे नहीं होंगे, कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा।

cm yogi adityanath babri masjid- India TV Hindi
बाबरी मुद्दे पर सीएम योगी का बयान। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। बुधवार से बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरु होने वाला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने लखनऊ से मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया है। इस बीच सीएम योगी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी भी नहीं होगा, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा।

बाबरी का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है- CM योगी

दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राज्य के बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में भाग ले रहे थे। इस दौरान संबोधन में सीएम योगी ने कहा- "यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है, जितना करती है उतना ही बोलती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, कोई संदेह है? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी, कयामत का दिन तो कभी आना नहीं है, इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है।"

कयामत का दिन आने वाला नहीं है- CM योगी

सीएम योगी ने आगे कहा- "जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नहीं है। उनके सपने को हम ऐसे ही, अपने विरासत को सम्मान देते हुए, भारत के गौरवशाली परंपरा को, सनातन धर्म की इस परम्परा को, जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रतीक श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था, ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।"

रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची- CM योगी

CM योगी ने कहा- "कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है, तो राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। इन रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा।"

कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे- CM योगी 

CM योगी ने कहा- "कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे तो फायदे में रहोगे। नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है। कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है।"

ये भी पढ़ें- बच्चों के नाम CM योगी की पाती, लिखा- 'पतंग से प्रेम ठीक, लेकिन चाइनीज मांझे से दूरी बनाएं'

VIDEO: हापुड़ में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, किस्मत की मेहरबानी से बाल-बाल बची जान, जानें कैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।