Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: हापुड़ में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, किस्मत की मेहरबानी से बाल-बाल बची जान, जानें कैसे

VIDEO: हापुड़ में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला, किस्मत की मेहरबानी से बाल-बाल बची जान, जानें कैसे

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
Published : Feb 10, 2026 09:13 am IST, Updated : Feb 10, 2026 09:13 am IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर कुछ गुंडों ने हमला कर दिया और पिस्तौल तान दी। जानें किस्मत ने कैसे साथ दिया कि उनकी जान बच गई? देखें वीडियो...

भाजपा नेता की बाल बाल बची जान- India TV Hindi
Image Source : REPORTER भाजपा नेता की बाल बाल बची जान

जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भाजपा नेता पर फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। घटना हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरणपुरा में हुई। घटना से उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मदन चौहान पर फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। गनीमत रही कि बदमाशों द्वारा पिस्टल का ट्रिगर दबाने के बाद भी गोली नहीं चली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और भाजपा नेता की किस्मत ही कहेंगे, जो इतनी अच्छी थी कि जान बच गई।

फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने रोक दी मंत्री की गाड़ी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार , भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मदन चौहान कल रात हिरणपुरा गांव में एक सगाई समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के करीब पहुंचे, एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में सवार 3-4 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। मदन चौहान ने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ अभद्रता की और उन पर पिस्टल तान दी। बीजेपी नेता मदन चौहान के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल का ट्रिगर दबने के बावजूद गोली नहीं चल पाई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। 

देखें वीडियो

मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत

पूर्व मंत्री ने इस घटना के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा जताया है। गौरतलब है कि मदन चौहान पर पहले भी खनन माफियाओं द्वारा हमला किया जा चुका है। तीन बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रह चुके मदन चौहान वर्तमान में भाजपा में सक्रिय हैं। एक लोकप्रिय जननेता पर इस तरह दोबारा हमले के प्रयास ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव हिरणपुरा में एक वैवाहिक समारोह के दौरान पूर्व मंत्री मदन चौहान के साथ अभद्रता और हमले के प्रयास की सूचना मिली थी। उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूर्व मंत्री से भेंट कर उनका पक्ष जाना।

पुलिस का बयान-मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं

एएसपी के अनुसार, जब पूर्व मंत्री गांव में प्रवेश कर रहे थे, तब एक सफेद फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की और ड्राइवर साइड से पिस्टल दिखाकर ट्रिगर दबाने का प्रयास किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मदन चौहान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement