Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 9 February 2026 Rashifal: आज सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापारियों को भी मिलेगा मुनाफा, पढ़िए दैनिक राशिफल

9 February 2026 Rashifal: आज सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, व्यापारियों को भी मिलेगा मुनाफा, पढ़िए दैनिक राशिफल

9 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथिहै। सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं, आचार्य इंदु प्रकाश से।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Feb 09, 2026 06:19 am IST, Updated : Feb 09, 2026 06:19 am IST
9 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 9 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

9 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पर कर के कल सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज माता सीता की जयंती है। साथ ही आज कालाष्टमी भी है। आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पर कर के कल सुबह 7 बजकर 55 मिनट विशाखा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि 

आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे। 

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं। जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढ़ेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि 

आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं। 

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि- 

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। परिवार वाले आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही समस्या आज सॉल्व हो जाएगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए अच्छी खबर हो। आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए गीत या गाना कंपोज कर सकते हैं या उन्हें तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से संबंधित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से संबंधित शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक संबंधी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनंद महसूस करेंगे। आज के दिन करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बनाएंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि  

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Weekly Career Horoscope: इस सप्ताह मेहनत के बल पर ही चढ़ेंगे सफलता की सीढ़ी, जानें आपके करियर के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता

Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों की लव लाइफ में आएगा यह अहम मोड़, जानें आपकी प्रेम कहानी कैसी रहेगी

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement