Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आसमान छू रही सोने की कीमतों के बीच पत्नी को गिफ्ट करने लायक सस्ती ज्वेलरी ऑप्शंस, वैलेंटइन डे पर खुशी से झूम उठेंगी

आसमान छू रही सोने की कीमतों के बीच पत्नी को गिफ्ट करने लायक सस्ती ज्वेलरी ऑप्शंस, वैलेंटइन डे पर खुशी से झूम उठेंगी

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
Published : Feb 10, 2026 11:41 am IST, Updated : Feb 10, 2026 11:41 am IST

Cheap Gold Jewellery Options: सोना तो अब बजट से बाहर होता जा रहा है, इसलिए वैलेंटाइन डे पर पत्नी और गर्लफ्रेंड को ये सस्ती ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इनकी कीमत आपके बजट में होंगी और एक से एक खूबसूरत डिजाइन मिलेंगे।

गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट

सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए सोने की ज्वेलरी खरीदने का बजट नहीं है तो आप गोल्ड जैसी दिखने वाली खूबसूरत ज्वेलरी खरीद सकते हैं। ये ज्वेलरी दिखने में एकदम सोने जैसी लगेगी, लेकिन कीमत आपके बजट में होगी। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इसमें हजारों डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे, जो आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी को खूब पसंद आएंगे। 

सोना नहीं ये सस्ती ज्वेलरी गिफ्ट करें

गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी- मार्केट में गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी की अच्छी रेंज आपको मिल जाएगी। ये ज्वेलरी दिखने में सोने जैसी लगती हैं, लेकिन ये सिर्फ सोने की कोटिंग वाली होती हैं। इसकी कीमत सोने की ज्वेलरी से काफी कम होती है। आप इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। हालांकि ऐसी ज्वेलरी की रिटर्न वैल्यू कुछ नहीं मिलती और ये कोई इनवेस्टमेंट नहीं है।

एंटी टार्निश ज्वेलरी- इस तरह की ज्वेलरी इन दिनों काफी फेमस है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक ऐसी ज्वेलरी के एक से एक शानदार डिजाइन आपको मिल जाएंगे। इसमें न सोने से थोड़ी अलग चमक होती है। ये ज्वेलरी नमी और पानी के संपर्क में आने के बाद भी काली नहीं पड़ती है। फुल पैसा वसूल होती है और कीमत काफी सस्ती होती हैं। 

गोल्ड वर्मील ज्वेलरी- गोल्ड प्लेटेड गहनों के अलावा गोल्ड वर्मील ज्वेलरी का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। गोल्ड वर्मील ज्वेलरी सोने का सस्ता और टिकाऊ ऑप्शन बन रही है। इसमें 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी का उपयोग होता है और उसके ऊपर सोने की मोटी परत चढ़ाई जाती है जिस वजह से इसकी चमक असली सोने जैसी ही होती। सोना चांदी से बनी ये ज्वेलरी दिखने में बिल्कुल सोने जैसी होती है और सालों तक इनकी चमक बनी रहती है।

चांदी की ज्वेलरी- अगर सोना खरीदने का बजट नहीं है तो आप चांदी में भी इनवेस्ट कर सकते हैं। बड़े ज्वेलर्स पर आपको चांदी के एक से एक खूबसूरत कंगन, चूड़ियां, एंकलेट, नेकपीस और पेंडेंट मिल जाएंगे। जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और काले भी नहीं पड़ते हैं। आप इस वैलेंटाइन पर चांदी की ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement