1. Hindi News
  2. Explainers
  3. देश में "लव जिहाद" के बाद अब "किन्नर जिहाद"? हिंदू किन्नरों को बनाया जा रहा मुसलमान, जबरन खिलाया जा रहा गोमांस

देश में "लव जिहाद" के बाद अब "किन्नर जिहाद"? हिंदू किन्नरों को बनाया जा रहा मुसलमान, जबरन खिलाया जा रहा गोमांस

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 09, 2026 09:24 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 09:27 pm IST

भोपाल से किन्नर जिहाद का मामला सामने आया है। बड़े पैमाने पर हिंदू किन्नरो ने आरोप लगाया है कि उनका धर्मांतरण करके उन्हें मुसलमान बनाया जा रहा है और उन्हें गोमांस खिलाया जा रहा है। इसके अलावा उनसे जबरन नमाज और कलमा भी पढ़वाया जा रहा है।

kinnar jihad- India TV Hindi
किन्नर जिहाद के आरोपों से मची सनसनी Image Source : REPORTER INPUT

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने "लव जिहाद" के बाद अब देश में "किन्नर जिहाद" होने के आरोप लगाए हैं। हिंदू किन्नरों का आरोप है कि भोपाल के किन्नर डेरों में धर्मांतरण किया जा रहा है और हिंदू किन्नरों को मुसलमान बनाया जा रहा है।

हिंदू किन्नरों का आरोप है कि हिंदू किन्नरों को गाय का मांस खिलाया जाता है और नमाज अदा करवाई जाती है। उन्हें कलमा भी पढ़वाया जाता है। हिंदू किन्नरों से पैसा एकत्रित कर मदरसे और मस्जिद बनवाई जाती हैं। 

कहां हो रहा धर्मांतरण?

हिंदू किन्नरों का आरोप है कि भोपाल, सागर, इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, इटारसी समेत सब जगह किन्नरों के मुस्लिम गुरु हिंदू किन्नरों को मुसलमान बना रहे हैं। INDIA TV के सामने रो-रो कर हिंदू किन्नरों ने उन्हें मुस्लिम बनाने की कहानी बताई है।

इस्लाम के जमाने से मुस्लिम शासनकाल में थीं 3 गादी परंपरा

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बताया, "इस्लाम के जमाने से मुस्लिम शासनकाल में तीन गादी परंपरा चलती थी। जमाल दादा, कमाल दादा और गंगाराम का घराना। दो मुस्लिम एक हिंदू घराना। गंगाराम का घराना खत्म हो गया और बाकी दो चल रहे हैं। बड़े शहर और छोटे शहरों में गद्दी पति या डेरा कहा जाता है, उनके नायक या हेड ज्यादातर मुस्लिम होते हैं। जो हिंदू किन्नर मजबूरी से उनके पास जाते हैं, इन्हें प्रलोभन देते हैं, फिर अत्याचार करते हैं, गौ मांस खिलाते हैं, कलमा पढ़वाते हैं और इन्हें हज करने और नमाज पढ़ने के लिए कहते हैं।"

ऋषि अजय दास ने बताया, "हर डेरे में टॉर्चर रूम बने हुए हैं, हिंदुओ को टॉर्चर किया जाता है। जो हिंदू किन्नर मांग कर लाते हैं, उसका अधिकतर हिस्सा इनके मुख्य गुरु रखते हैं, जो मुस्लिम होते हैं। यह पैसा हिंदुओं से होली, दिवाली पर मांगा जाता है और ईद और दूसरे मुस्लिम त्योहार पर नहीं मांगा जाता है।"

ऋषि अजय दास ने बताया, "मुस्लिम गुरु इस पैसे का प्रयोग इस्लामीकारण में करते हैं। इसे मस्जिदों में लगाया जाता है, मदरसों में लगाया जाता है और टेरर फंडिंग में लगाया जाता है। देविका नाम की किन्नर ने शाहीन बाग वाले मामले में विदेशों (पाकिस्तान-बांग्लादेश) से टेरर फंडिंग की है। किन्नरों की जांच की जाए, पता किया जाए कि कौन हिंदू-कौन मुस्लिम है, क्योंकि सनातन धर्म में ही किन्नर को ही मांगने का और बधाई का अधिकार है। इस्लाम में मुखन्नास और ख्वाजा कहा जाता है। इस्लाम में मांगना हराम कहा जाता है, इधर मांगने का अधिकार नहीं है। लेकिन यह धर्मांतरण कर रहे हैं। यह जिहादी मानसिकता कर रहे हैं। यह देश के लिए और देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक है।"

kinnar jihad
Image Source : REPORTER INPUTहिंदू किन्नरों को बनाया जा रहा मुसलमान

ऋषि अजय दास ने बताया, "भोपाल के मंगलवार की सुरैया हाजी बरसो से यहां पर राज कर रही हैं, किन्नर से कहा था कि मंदिर बनाएंगे। 3 महीने किन्नर पैसे लेकर आए, वहां अब कोठी बना रही है। तीन दिन से डर के कारण हिंदू किन्नर होली के पैसे लेने नहीं जा पा रहे, इन्होंने मुस्लिम गुंडे पाल रखे हैं।"

ऋषि अजय दास ने बताया, "किन्नर जिहाद पूरे देश में है। सागर में एक हिंदू किन्नर रानी ठाकुर को धर्मांतरण के कारण आत्महत्या करना पड़ा, इंदौर में सपना किन्नर को फंसाया गया, जबलपुर से लेकर होशंगाबाद इटारसी में इसी तरीके की घटना चल रही है। सुरैया हाजी का अत्याचार बढ़ चुका है, इसलिए ये हमारे पास आए। सारे किन्नर कह रहे हैं कि हम हिंदू हैं, हमें हिंदू ही रहना है। सुरैया हाजी को शहर में घुसने की बंदिश लगाई जाए। सुरैया बाजी के खिलाफ FIR कराएंगे। दुआ-बद्दुआ के चलते कोई भी इनके खिलाफ कुछ करने से डरता है।"

किन्नर काजल ठाकुर ने क्या बताया?

किन्नर काजल ठाकुर ने बताया, "सुरैया हाजी उर्फ राशिद ने दो आधार कार्ड बना रखे हैं। मेरे दो आधार कार्ड हैं। एक काजल नाम से और एक जावेद नाम से। मुझे नमाज पढ़ने को कहते हैं, रोजा रखने को कहते हैं। मैं नादान थी तो मैं करती थी। कलमा भी पढ़ती थी। जैसे-जैसे मुझे धर्म का ज्ञान हुआ तो मैंने कहा कि मैं अपना धर्म निभाऊंगी तो टॉर्चर किया गया है। गाय का मांस आता है और तीज-त्योहारों के दिन खिलाया जाता है। सरकार से मांग है कि हमें बचाया जाए, नहीं तो हम आत्महत्या करेंगे। हमें सुरैया से जान का खतरा है। सागर में एक किन्नर ने धर्म बचाने के चक्कर में आत्महत्या की और फांसी पर लटक गई। हिंदू समाज हमें देखकर पैसा देता है।"

किन्नर प्रभा पटेल ने मांगा इंसाफ

किन्नर प्रभा पटेल ने बताया, "सुरैया हाजी ने हमें बहुत परेशान किया है। हम नवरात्रि में उपवास रखते हैं। उपवास नहीं रखने देती है। उपवास रखते हैं तो यह मांस बनवाएगी। हमें नवदुर्गा में नवदुर्गा नहीं बिठाने देगी, सोते हैं तो कहती है कि मुंह में मांस डलवा दूंगी। हिंदू पर्व होता है तो लगता है कि माताजी बिठाएंगे लेकिन यह हमें बहुत प्रताड़ित करते हैं। सभी किन्नर रोते हुए कहते हैं कि हमें इंसाफ चाहिए, हम हिंदू हैं।"

kinnar jihad
Image Source : REPORTER INPUTहिंदू किन्नरों को बनाया जा रहा मुसलमान

किन्नर तनुश्री विशाखा ने सुनाया अपना दर्द 

किन्नर तनुश्री विशाखा ने बताया कि हमसे कहा जाता है कि नमाज पढ़ो, इस्लाम में आओ, पूजा मत करो। गाय का मांस खाओ। हम सनातनी हैं। हम सनातनी ही रहेंगे। हमें मुसलमान नहीं बनना है। भोपाल की जनता जागो। हमें बचाओ। हम हिंदू के बच्चे हैं। हमें बचाओ।

मुस्लिम किन्नर मुस्कान मिर्जा ने भी दिया हिंदू किन्नरों का साथ

मुस्लिम किन्नर मुस्कान मिर्जा ने बताया कि मैं मुस्लिम घराने में पैदा हुई हूं। काजल के साथ जो अत्याचार हुआ है, मैं झूठ नहीं बोल सकती। सुरैया बाजी ने बोला कि तू मुसलमान है, इनको मारो। इनको नमाज पढ़वाओ। इनको कलमा पढ़वाओ। मैं साक्षात गवाह हूं।

नकुशा किन्नर बोली-  नवरात्रि में मांस बनवाया जाता है

नकुशा किन्नर ने कहा, "ग्यारस पूर्णिमा पर गौ मांस बनता है। नवरात्रि में मांस बनवाया जाता है। वो कहती है कि तुम्हारा भगवान जिंदा है तो चलकर दिखाए। मैं मथुरा से लड्डू गोपाल लेकर आई लेकर मुझसे कहा गया कि क्या ये मूर्ति तुम्हें पानी पिलाएगी।"

जिहाद क्या होता है?

इस्लामी शिक्षाओं में जिहाद का मूल अर्थ संघर्ष है, न कि बेवजह हिंसा। लेकिन आधुनिक समय में कुछ चरमपंथी संगठन इस शब्द का गलत इस्तेमाल करते हैं, जिससे इस शब्द की छवि खराब हुई है। चरमपंथियों द्वारा जिहाद का गलत अर्थ निकालकर इस्लाम के नाम पर निर्दोषों की हत्या की गई, महिलाओं-बच्चों पर हमले किए गए। चरमपंथियों द्वारा जिहाद के जरिए जबरन शासन, गुलामी जैसी क्रूरता के मामले भी सामने आए हैं।

चरमपंथियों ने जिहाद का गलत अर्थ निकालकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण भी करवाया है। किन्नर जिहाद इसी का जीता जागता उदाहरण है। उससे पहले लव जिहाद के जरिए भी धर्मांतरण के कई मामले सामने आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Explainers से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।