1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट बदली, बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी का सीक्वल 2027 में बड़े पर्दे पर देगा दस्तक

'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट बदली, बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी का सीक्वल 2027 में बड़े पर्दे पर देगा दस्तक

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 13, 2026 09:03 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 09:04 pm IST

अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रवि किशन स्टारर 'खोसला का घोसला 2' को मार्च 2027 तक टाल दिया गया है। मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ रिलीज की नई तारीख का ऐलान किया।

Khosla Ka Ghosla 2- India TV Hindi
'खोसला का घोसला 2' का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@TSERIESFILMS

अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​रणवीर शौरी, परवीन डबास जैसे शानदार कलाकारों से सजी 2006 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल आ रहा है। मेकर्स ने 'खोसला का घोसला 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि सीक्वल को आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, 'खोसला का घोसला 2' को टाल दिया गया है और अब यह मार्च 2027 में आएगी।

'खोसला का घोसला 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान

'खोसला का घोसला 2' के मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'डील पक्की! खोसला परिवार #KhoslaKaGhosla2 के साथ सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार है, जो 5 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर आ रही है!'

खोसला का घोसला 2 की शानदार कास्ट

प्रिया मिश्रा और प्रशांत भागिया द्वारा निर्देशित 'खोसला का घोसला 2' में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, ​​रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीक्वल में कई नए चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल शामिल हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमथ और राज हिरेमथ ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले कास्ट को लेकर एक अपडेट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक्ट्रेस दिव्या खोसला आधिकारिक तौर पर इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गई हैं।

कल्ट कॉमेडी के सीक्वल का होगा धमाका 

2006 में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म 'खोसला का घोसला' बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिल्ली के एक मिडिल-क्लास परिवार की कहानी दिखाई गई थी, जो एक चालाक प्रॉपर्टी डीलर से अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। अनुपम खेर, विनय पाठक, बोमन ईरानी, ​​रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा की यादगार एक्टिंग वाली इस फिल्म में ह्यूमर के साथ-साथ प्रॉपर्टी स्कैम और पारिवारिक रिश्तों जैसे आम जिंदगी से जुड़े मुद्दों को भी दिखाया गया था। हालांकि, जनवरी में शेयर की गई एक पोस्ट में अनुपम खेर ने 20 साल बाद इसके सीक्वल में वापसी को लेकर अपडेट शेयर की थी।

ये भी पढ़ें - 'खोसला का घोसला 2' में हुई दिव्या खोसला की एंट्री, जल्द आ रही कल्ट क्लासिक में दिखेगा एक्ट्रेस का अलग अंदाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।