1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'राइज एंड फॉल 2' में काइरा अनु और ऋषभ जायसवाल के बीच छिड़ी जंग, गौतम गुलाटी और सारा गुरपाल की दोस्ती में आई दरार

'राइज एंड फॉल 2' में काइरा अनु और ऋषभ जायसवाल के बीच छिड़ी जंग, गौतम गुलाटी और सारा गुरपाल की दोस्ती में आई दरार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 13, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 07:15 pm IST

बेसमेंट में गौतम गुलाटी और सारा के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिली। वहीं नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान ऋषभ जायसवाल और कायरा अनु की तीखी बहस से टॉवर का ड्रामा और बढ़ जाता है।

Rise and Fall Season 2- India TV Hindi
सारा गुरपाल, काइरा अनु, गौतम गुलाटी और ऋषभ जायसवाल Image Source : INSTAGRAM/@MXBYPRIMEVIDEO

ओटीटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के टॉवर में तीन नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट आ गए हैं और तेज प्रताप यादव बाहर हो गए हैं। गेम में इतने ट्विस्ट आ रहे हैं कि कंटेस्टेंट उन्हें संभाल नहीं पा रहे हैं, लेकिन जैसे ही टॉवर में बदलते हालात के हिसाब से चीजें सेटल हो रही हैं। गौतम गुलाटी के गुस्से ने बेसमेंट में एक चेन रिएक्शन शुरू कर दिया है। इससे आठ साल पुरानी दोस्ती झगड़े में बदल गई है और वर्कर्स सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वे किसके साथ हैं। गौतम, सारा गुरपाल और राज ग्रोवर के बीच आम बातचीत तब तीखे झगड़े में बदल जाती है, जब गौतम गुस्से में बेंच पर लात मारते हैं, जिससे सारा भड़क जाती हैं। आठ साल से उन्हें जानने और दोस्त मानने के कारण सारा उनके इस व्यवहार को नजरअंदाज करने से इनकार कर देती हैं।

काइरा अनु और ऋषभ जायसवाल में हुई बहस

अगली सुबह तक वर्कर्स पिछले दिन के ड्रामे को भुलाकर माहौल को ठीक करने की कोशिश करते हैं। पेंटहाउस में निहारिका तिवारी और वाइल्डकार्ड ऋषभ भी टॉवर के बाहर के आपसी कनेक्शन से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करते हैं, लेकिन मामला अभी शांत ही हुआ था कि टॉवर एक और ड्रामे के लिए तैयार हो जाता है। इस बार त्योहार के रंग-ढंग के साथ। नवरात्रि भले ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हो, लेकिन टॉवर में जश्न के साथ-साथ काफी ड्रामा भी होता है, जब रूलर्स और वर्कर्स नवरात्रि उत्सव के लिए एक साथ आते हैं तो वर्कर्स पेंटहाउस में जश्न की कमान संभालते हैं, जिसमें रूलर्स के लिए मालाएं बनाना भी शामिल है। हालांकि, कायरा और काजल के ऊपर आने से पुरानी अनसुलझी बातें फिर से सामने आ जाती हैं। ऋषभ कायरा को जजमेंटल और डेस्परेट कहते हैं, जिस पर वह पलटवार करती हैं और उनकी गर्लफ्रेंड का जिक्र भी ले आती हैं। त्योहार की रस्मों के साथ-साथ तीखी बातें भी होती हैं और जश्न एक बार फिर यह याद दिलाता है कि टॉवर में पुरानी दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है।

गौतम गुलाटी के गुस्से से डर गईं सारा गुरपाल

मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब वह बताती हैं कि गौतम के गुस्से वाले व्यवहार ने उन्हें उनके पुराने खराब रिश्ते की याद दिला दी थी, जिससे वह सच में डर गई थीं। कायरा अनु और राज के सारा का साथ देने पर वर्कर्स अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। शहजाद पूनावाला से हिसाब बराबर करने पर ध्यान देने के कारण गौतम को अब बेसमेंट के अंदर से भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। कायरा और गौतम की दुश्मनी फिर से सामने आने पर प्रियंका चाहर चौधरी उन्हें शांत करने की कोशिश में बीच-बचाव करती हैं और खुद भी झगड़े में फंस जाती हैं।

गौतम गुलाटी और सारा गुरपाल के बीच फंसी प्रियंका चाहर

वर्कर्स प्रियंका चाहर चौधरी को याद दिलाते हैं कि, जब गौतम के साथ उनका पहले झगड़ा हुआ था तो वे उनके साथ खड़े थे, जिससे प्रियंका को उन लोगों से निराशा होती है। लड़ाई तब और बढ़ जाती है, जब ईमानदारी को लेकर प्रियंका और काजल राघवानी के बीच झगड़ा होता है और कायरा भी बहस में शामिल हो जाती हैं। इस बीच ऊपर की मंजिल पर स्वरा भास्कर भावुक हो जाती हैं, क्योंकि उन्हें अपने परिवार की याद आ जाती है। बेसमेंट में बढ़ते गुस्से और पेंटहाउस में उमड़ते जज्बातों के बीच टॉवर यह साबित कर रहा है कि कुछ लड़ाइयां गेम से कहीं आगे की होती हैं।

ये भी पढ़ें - 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला ने खेला बड़ा दांव, गौतम गुलाटी और राज ग्रोवर को भेजा बेसमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।