1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. आवेश खान ने राजा बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, अश्लील Video वायरल करने की दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ?

आवेश खान ने राजा बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, अश्लील Video वायरल करने की दी धमकी, जानिए फिर क्या हुआ?

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 09, 2026 10:46 am IST,  Updated : Feb 09, 2026 11:15 am IST

आरोपी आवेश खान यूपी के हापुड़ जिले का रहने वाला है। वह भोपाल की एक फैक्ट्री में काम करता है। यहां पर उसने अपना नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया है।

आरोपी आवेश खान- India TV Hindi
आरोपी आवेश खान Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां आवेश खान नाम के युवक ने राजा बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए हैं। आवेश खान के फोन से कई हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो मिले हैं।

बजरंग दल ने आरोपी को पुलिस को किया हवाले

20 वर्षीय हिंदू लड़की को आवेश की असलियत जब पता चली तो उसने बात करने से इनकार कर दिया। इसी खुन्नस में आवेश खान हिंदू लड़की के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जब आवेश हिंदू लड़की के घर पहुंचा तो बजरंग दल ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हापुड़ का रहने वाला है आवेश खान

भोपाल के कटारा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी आवेश खान के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो के आधार पर जांच में जुटी हुई है। आरोपी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले ही भोपाल के बंगरोदा में एक फैक्ट्री में में काम करने आया था।

चप्पलों से की गई आरोपी युवक की पिटाई

नाम छिपाकर हिंदू लड़की से इश्कबाजी और वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने के बाद बजरंग दल और स्थानीय महिलाओं ने आवेश खान की जमकर पिटाई की है। आरोपी आवेश खान की पिटाई एक महिला ने चप्पलों से की है। इस दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।

SC-ST एक्ट में समेत कई धाराओं में केस दर्ज

एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने कहा कि 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर दुष्कर्म समेत SC-ST एक्ट में FIR दर्ज कर ली है। आरोपी का क्राइम रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके संपर्क किन-किन से हैं? आरोपी के मोबाइल से मिले वीडियो के आधार पर छानबीन की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।