1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे प्रवेश, 3 राशियां हो सकती हैं आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का शिकार

Shukra Nakshatra Parivartan: राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे प्रवेश, 3 राशियां हो सकती हैं आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का शिकार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 10, 2026 02:59 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 02:59 pm IST

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 11 फरवरी 2026 को राहु के नक्षत्र शतभिषा में संचार करेंगे। शुक्र के नक्षत्र गोचर के चलते कुछ राशियों को आर्थिक और सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Venus Transit- India TV Hindi
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन Image Source : FREEPIK

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 11 फरवरी को राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के गोचर के चलते कुछ राशियों को जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां आर्थिक तंगी का शिकार हो सकती हैं और साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियां भी इन्हें हो सकती हैं। कौन हैं ये राशियां और क्या उपाय करने से प्रतिकूल प्रभावों को ये कम कर सकते हैं, आइए जानते हैं। 

कर्क राशि 

आपके लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र बदलना कुछ क्षेत्रों में नकारात्मक साबित हो सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं और अचानक से बड़ी रकम का धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी स्थितियां बहुत अनुकूल नहीं कही जा सकती, हर कार्य आपको सोच-समझकर करना होगा। कुछ लोग पारिवारिक जीवन में भी उलझाव देख सकते हैं जिसके कारण मानसिक तनाव की स्थिति से आपको गुजरना पड़ सकता है। उपाय के तौर सफेद वस्त्रों का दान करें और शुक्र ग्रह के मंत्रों का जप करें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को शत्रु पक्ष से बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपके काम में कमियां निकालकर उसकी चर्चा अधिकारियों से कर सकते हैं। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं जिसके कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इस राशि के जातकों पर घर के कार्यों का बोझ बढ़ेगा जिसके चलते मानसिक तनाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर योग-ध्यान करें और संतोषी माता की आरती का पाठ करें। 

मीन राशि 

आमदनी से अधिक खर्च शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद हो सकता है। सही बजट बनाकर आपके आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। सेहत को लेकर भी मीन राशि वालों को सतर्क रहना होगा। अगर यात्राओं पर जाने वाले हैं तो इस दौरान आपको कीमती सामान की सुरक्षा करनी चाहिए। आवश्यकता से अधिक किसी पर भी भरोसा करने से बचें नहीं तो धोखा खा सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको दूध, दही आदि का दान करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mahashivratri 2026: गन्ने का रस, दूध या शहद? महाशिवरात्रि पर किस चीज से रुद्राभिषेक करना रहेगा सबसे सही

Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशियों की चमकाएगा तकदीर, कमाई में आएगा बंपर उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।