वैभव सूर्यवंशी ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, गिनते गिनते थक ना जाएं तो कहना
वैभव सूर्यवंशी ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, गिनते गिनते थक ना जाएं तो कहना
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। वैभव ने अपने अंदाज के विपरीत धीमी शुरुआत की, लेकिन जैसे ही वे अपनी लय में आए तो अंग्रेज फील्डर भागते दौड़ते हुए नजर आए। वैभव ने एक नहीं, बल्कि अनेक रिकॉर्ड बना दिए हैं। उनमें से कुछ आपके सामने हैं।
Published : Feb 06, 2026 08:05 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 08:05 pm IST
1/6Image Source : bcci
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। वैभव ने अपने अंदाज के विपरीत धीमी शुरुआत की, लेकिन जैसे ही वे अपनी लय में आए तो अंग्रेज फील्डर भागते दौड़ते हुए नजर आए। वैभव ने एक नहीं, बल्कि अनेक रिकॉर्ड बना दिए हैं। उनमें से कुछ आपके सामने हैं। इन्हें देखिए और समझने की कोशिश कीजिए।
2/6Image Source : ap
वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली। U19 वर्ल्ड कप प्लेऑफ में वे पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन थे। उन्होंने साल 2014 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में 143 रन बनाए थे। फाइनल में पिछला सबसे बड़ा स्कोर उन्मुक्त चंद का था। उन्मुक्त चंद ने 2012 में टाउन्सविले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी।
3/6Image Source : pti
वैभव का 175 रनों का स्कोर यूथ वनडे में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। अंबाती रायडू के साल 2002 में टॉनटन में इंग्लैंड U19 के खिलाफ नाबाद 177 रनों की पारी खेली थी। दिसंबर में ICCA, दुबई में UAE U19 के खिलाफ वैभव की 171 रनों की पारी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
4/6Image Source : ap
वैभव सूर्यवंशी अब U19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले बाबर आजम के नाम था। बाबर ने साल 2010 में पामर्स्टन नॉर्थ में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 15 साल 92 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वैभव की उम्र अभी 14 साल, 316 दिन की है।
5/6Image Source : bcci
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों में शतक लगाने का काम किया है। अब ये U19 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक बन गया। इसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक के जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक लगाने का काम किया है। वैभव उनसे पीछे रह गए हैं। हालांकि भारत के लिए वे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज जरूर बन गए हैं।
6/6Image Source : pti
वैभव सूर्यवंशी ने 150 रन बनाने के लिए 71 गेंदें लीं, जिससे वह U19 वर्ल्ड कप में इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। वैभव ने इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के बेन मेयस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 98 गेंदों में ये काम किया था।