1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights:उछाल के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 25,900 के पार

Stock Market Highlights:उछाल के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 25,900 के पार

 Published : Feb 10, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 04:43 pm IST

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हुए कारोबार में फार्मा और PSU बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बाजार आज लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ है।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के बाद बंद।- India TV Hindi
निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त के बाद बंद। Image Source : INDIA TV

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के आखिर में 208.17 अंक की उछाल के साथ 84,273.92 के लेवल पर बंद हुआ।  उधर, एनएसई का निफ्टी भी 67.85 अंक की तेजी के साथ 25,935.15 के लेवल पर टिका। कारोबार के दौरान मीडिया इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेज़ी दर्ज की गई, जबकि ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स

निफ्टी पर टॉप गेनर्स की सूची में इटरनल, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉर्प और एमएंडएम शामिल रहे। दूसरी ओर, टॉप लूज़र्स में श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक, डॉ रेड्डीज लैब्स, बजाज फाइनेंस और टाटा कंज्यूमर के शेयर रहे।

एक्सपर्ट की राय में बाजार 

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि एफआईआई निवेश में मजबूत वापसी और रुपये में मजबूती से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। हालांकि, इस दौरान अलग-अलग सेक्टर्स में मुनाफावसूली के दौर भी देखने को मिले। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी को अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते और प्रमुख एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का समर्थन मिला। निवेशक अब आने वाली तिमाहियों में कमाई की रफ्तार को फिर से बढ़ाने के लिए हाल के फिस्कल और मॉनेटरी उपायों के मिले-जुले असर पर ध्यान दे रहे हैं।

रुपया 18 पैसे बढ़कर बंद हुआ

भारतीय रुपया मंगलवार को 90.76 के पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 90.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार की आज कैसी रही शुरुआत?

मंगलवार सुबह एशियाई शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ खुले। जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाीची की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद बाजारों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 57,000 के स्तर के पार खुला, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 1.08 फीसदी चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ अपने रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई के करीब पहुंच गया, वहीं स्मॉल-कैप कोसडैक इंडेक्स 1.25 फीसदी मजबूत रहा। हांगकांग में हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 27,221 पर कारोबार करता दिखा, जो इसके पिछले बंद स्तर 27,027.16 से ऊपर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा