1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'छोटी ऐश्वर्या' बनीं खूबसूरत मलिका, साड़ी पहन दिए महारानियों जैसे पोज, 20 साल की हसीना से नजरें हटाना मुश्किल

'छोटी ऐश्वर्या' बनीं खूबसूरत मलिका, साड़ी पहन दिए महारानियों जैसे पोज, 20 साल की हसीना से नजरें हटाना मुश्किल

Written By: Priya Shukla
Published : Feb 08, 2026 11:58 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 11:58 am IST
सारा अर्जुन ने 2025 में हिंदी सिनेमा में ऐसी धमाकेदार एंट्री मारी की अब तक हर तरफ बस उनके ही चर्चे हैं। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' में सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आईं और अब अपनी हालिया रिलीज 'यूफोरिया' में अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया है।
1/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn
सारा अर्जुन ने 2025 में हिंदी सिनेमा में ऐसी धमाकेदार एंट्री मारी की अब तक हर तरफ बस उनके ही चर्चे हैं। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' में सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आईं और अब अपनी हालिया रिलीज 'यूफोरिया' में अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया है।
इस बीच सारा अर्जुन अपने हालिया फोटोशूट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर से नजरें हटा पाना भी मुश्किल है। 20 साल की एक्ट्रेस अपने खूबसूरत लुक्स से ढेरों तारीफें बटोर रही हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn
इस बीच सारा अर्जुन अपने हालिया फोटोशूट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर से नजरें हटा पाना भी मुश्किल है। 20 साल की एक्ट्रेस अपने खूबसूरत लुक्स से ढेरों तारीफें बटोर रही हैं।
सारा अर्जुन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'यूफोरिया' के प्रीमियर पर ये टिशू साड़ी पहनकर पहुंची थीं और सारी ड्रेपिंग से लेकर ज्वेलरी तक, उनका पूरा अंदाज ही एलिगेंट और अलग था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर भी उनके लुक पर रिएक्शन देने से पीछे नहीं रहे और कमेंट करते हुए झोली भर-भरकर 'छोटी ऐश्वर्या' पर प्यार लुटाया।
3/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn
सारा अर्जुन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'यूफोरिया' के प्रीमियर पर ये टिशू साड़ी पहनकर पहुंची थीं और सारी ड्रेपिंग से लेकर ज्वेलरी तक, उनका पूरा अंदाज ही एलिगेंट और अलग था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर भी उनके लुक पर रिएक्शन देने से पीछे नहीं रहे और कमेंट करते हुए झोली भर-भरकर 'छोटी ऐश्वर्या' पर प्यार लुटाया।
सारा अर्जुन ने 'पोन्नियन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था और इसके बाद से ही छोटी ऐश्वर्या के नाम से मशहूर हो गईं। अब सारा ने बतौर लीड हीरोइन अपने करियर की शुरुआत कर दी है और बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की रेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और साथ ही साथ स्टाइल आइकन भी बनती जा रही हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn
सारा अर्जुन ने 'पोन्नियन सेलवन' में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था और इसके बाद से ही छोटी ऐश्वर्या के नाम से मशहूर हो गईं। अब सारा ने बतौर लीड हीरोइन अपने करियर की शुरुआत कर दी है और बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की रेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और साथ ही साथ स्टाइल आइकन भी बनती जा रही हैं।
सारा कभी वेस्टर्न कपड़ों में स्टाइलिश लुक धर लेती हैं तो कभी अपने ट्रेडिशनल लुक से सबको हैरानी में डाल देती हैं। अब साड़ी में उनका देसी अंदाज हर तरफ चर्चा में है, जिसमें वह किसी प्रिंसेस जैसी लग रही हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn
सारा कभी वेस्टर्न कपड़ों में स्टाइलिश लुक धर लेती हैं तो कभी अपने ट्रेडिशनल लुक से सबको हैरानी में डाल देती हैं। अब साड़ी में उनका देसी अंदाज हर तरफ चर्चा में है, जिसमें वह किसी प्रिंसेस जैसी लग रही हैं।
सारा अर्जुन ने 'यूफोरिया' के प्रीमियर में Divani लेबल की ये कस्टम साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने फुल स्लीव ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं ज्वेलरी की बात करें तो अभिनेत्री ने बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने थे और इसके अलावा कोई और ज्वेलरी नहीं पहनी थी, जो उनके लुक को एलिगेंट बना रहा था।
6/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn
सारा अर्जुन ने 'यूफोरिया' के प्रीमियर में Divani लेबल की ये कस्टम साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने फुल स्लीव ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। वहीं ज्वेलरी की बात करें तो अभिनेत्री ने बड़े-बड़े ईयरिंग्स पहने थे और इसके अलावा कोई और ज्वेलरी नहीं पहनी थी, जो उनके लुक को एलिगेंट बना रहा था।
मैटेलिक शाइन वाली इस टिशू सिल्क साड़ी में सारा ने कभी ओपन पल्लू के साथ पोज दिए तो कभी उसे यूं ही छोड़ दिया। वहीं कभी महारानियों की तरह इसे अपने हाथ पर कैरी करके पोज दिए और अब फैंस से तारीफें हासिल कर रही हैं। सारा का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
7/7 Image Source : Instagram/@saraarjunn

Advertisement