1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अकेले में हार्ट अटैक आए तो क्या करना चाहिए, डॉक्टर ने बताए ऐसे टिप्स जो बचा सकते हैं आपकी जान

अकेले में हार्ट अटैक आए तो क्या करना चाहिए, डॉक्टर ने बताए ऐसे टिप्स जो बचा सकते हैं आपकी जान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 10, 2026 12:40 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 12:40 pm IST

Heart Attack Emergency Care Tips: अगर आप घर पर अकेले हैं और हार्ट अटैक जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो कुछ टिप्स आपकी जान बचा सकते हैं। डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक आने पर क्या करना चाहिए, जिससे खतरे की स्थिति को कुछ समय के लिए टाला जा सके।

अकेले में दिल का दौरा पड़ने पर क्या करें- India TV Hindi
अकेले में दिल का दौरा पड़ने पर क्या करें Image Source : FREEPIK

हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हार्ट अटैक किसी भी उम्र के इंसान को आ सकता है। कई बार आप हार्ट अटैक के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जो खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। कई बार हार्ट अटैक के वक्त आप अकेले होते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें। इंसान डर से पैनिक हो जाता है और जान बचाना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आपको हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचन पता हो और अगर अकेले में कोई ऐसे लक्षण महसूस हों तो कुछ बातों का ख्याल रखें। अकेले में हार्ट अटैक आने पर डॉक्टर के बताए ये टिप्स आपकी जान बचा सकते हैं। 

हार्ट अटैक के लक्षण 

  • पहला लक्षण बाएं हाथ में दर्द और अकड़न होना। 
  • दूसरा लक्षण सीने में दबाव या भारीपन होना या अकड़न महसूस होना।
  • तीसरा लक्षण है कि अचानक बहुत ज्यादा पसीना आना।
  • चौथा लक्षण है सांस लेने में तकलीफ होना।
  • पांचवां लक्षण है अंदर से अचानक से ठंड लगना और रात में घरबाहट।
  • छठा लक्षण है कि रात में अचानक सीने में जलन या एसिडिटी महसूस होना।

अकेले में हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

अगर आपको ये सारे लक्षण या इनमें से कुछ लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। अगर आप अकेले हैं और ऐसा महसूस हो रहा कि ये हार्ट अटैक की स्थिति हो सकती है। तो कुछ बातों को ध्यान में रखें। इससे आप अपनी या किसी दूसरे मरीज की जान बचा सकते हैं। 

पहला स्टेप- हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हों तो सबसे फिजिकल मूवमेंट तुरंत बंद कर दें। एक जगह पर शांत होकर बैठ जाएं, क्योंकि चलने फिरने से चक्कर आ सकते हैं और गिरने का खतरा अलग से हो सकता है। 

दूसरा स्टेप- अब 45 डिग्री आगे की ओर झुककर बैठें, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा बेहतर हो जाता है। कमर को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर बैठें।

तीसरा स्टेप- इसके बाद इमरजेंसी स्टेप है कि अगर घर में डिस्प्रिन है तो 1 गोली चबा लें। अगर आपके डॉक्टर ने कभी किसी स्थिति में डिस्प्रिन खाना मना कर रखा हो तो बचें। डिस्प्रिन आपको एंबुलेंस आने तक का समय दे देती है।

चौथा स्टेप- ऐसी स्थिति में तुरंत अपने मोबाइल से एंबुलेंस को फोन करें। किसी इमरजेंसी सर्विस के लिए कॉल करें। परिवार के लोगों को कॉल या मैसेज करें।

पांचवां स्टेप- सबसे महत्वपूर्ण है कि घर के सारे खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें, ताकि मदद आप तक जल्दी पहुंच सके। पैनिक बिल्कुल न करें। इस समय शांत रहना सबसे ज्यादा जरूरी है।

दिल का दौरा पड़ने पर ये टिप्स हार्ट अटैक से बचने में मदद कर सकते हैं। ये हार्ट अटैक का इलाज नहीं हैं लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने तक आपको कीमती समय दे सकती हैं। जिससे आपकी जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।