1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The 50: 'गोल्ड डिगर है दिव्या', भव्या सिंह पर भारी पड़ा एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर कमेंट, टीम ने लगाई फटकार

The 50: 'गोल्ड डिगर है दिव्या', भव्या सिंह पर भारी पड़ा एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर कमेंट, टीम ने लगाई फटकार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 10, 2026 07:25 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 07:25 am IST

रियेलिटी शो 'द 50' में भव्या सिंह ने हाल ही में दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी पर कुछ ऐसे कमेंट किए, जिसे लेकर अब दिव्या की टीम ने भव्या सिंह को ही निशाने पर ले लिया है। दिव्या की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए भव्या को फटकार लगाई है।

the 50- India TV Hindi
भव्या सिंह, दिव्या अग्रवाल। Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV

टीवी की दुनिया में इन दिनों एक नया रियेलिटी शो छाया है, जिसका नाम है 'द 50', जिसमें 50 सेलेब्स ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और अब सभी एक-दूसरे से लड़ने-भिड़ने में लगे हैं। 50 दिनों तक चलने वाले इस शो को जो भी जीतेगा उसे 50 लाख रुपये की राशि मिलेगी। जब से ये रियेलिटी शो शुरू हुआ है, लगातार चर्चा में बना हुआ है। कंटेस्टेंट एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात कर रहे हैं और खुलकर एक-दूसरे से पंगे ले रहे हैं। इस बीच हाल ही में शो की एक कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने अपनी दोस्त और को-कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यही नहीं, भव्या ने दिव्या को गोल्ड डिगर तक कह दिया, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया है और जमकर फटकार लगाई है।

दिव्या को लेकर क्या बोली थीं भव्या सिंह?

शो में हाल ही में एक 'बैल और बुद्धि' नाम का टास्क हुआ, जहां दिव्या ने अर्चना को लेकर कह दिया कि उनके पास दिमाग नहीं है। भव्या को ये बात अच्छी नहीं लगी, क्योंकि उनकी अर्चना से अच्छी दोस्ती है। इसके बाद उन्होंने सपना चौधरी से बात करते हुए दवा किया कि दिव्या अपने पति अपूर्वा के साथ नहीं रहतीं। भव्या ने दावा किया कि दिवाली पर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था और उन्होंने ही दिव्या के बारे में खुलासे किए थे। उन्होंने बैक टू बैक दिव्या की निजी जिंदगी को लेकर कई दावे किए।

दिव्या अग्रवाल की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

दिव्या अग्रवाल की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा- 'जो भी कहा और किया गया, वो पूरी तरह से अनुचित था। बार-बार ये कहना कि 'मैं कुछ नहीं कहूंगी' और फिर बिना किसी आधार के पर्सनल बातों को फैलाते जाना, सच नहीं बल्कि आपकी नीयत को दिखाता है। ये गेम कभी भी किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाने के बारे में नहीं था। ये ऐसा खेल है, जो ताकत, रणनीति और मानसिक क्षमता को दिखाने के लिए बनाया गया है। किसी की पर्सनल लाइफ को शो में घसीटना, उसके बारे में ज्यादा बताता है जो ऐसी बातें कर रहा है, न कि उसके बारे में जिसके बारे में कहा जा रहा है।'

divya agarwal
Image Source : INSTAGRAM/@DIVYAAGARWAL_OFFICIALदिव्या अग्रवाल की टीम का पोस्ट।

कहानी गढ़ी गई है

दिव्या अग्रवाल की टीम ने आगे कहा- 'लोगों को अपने पास बुलाने की उनकी आदत, उनके अपमान और खुले दिल वाले स्वभाव को दिखाती है। उन्हें लोगों से जुड़ना, उन्हें घर जैसा महसूस कराना पसंद है। वो ऐसी ही हैं। इसे भावनात्मक डिपेंडेंसी या अकेलेपन के रूप में दिखाना बिलकुल गलत है। लोगों को लेकर ऐसी सोच रखना और इसे दूसरों को बोलना, दिव्या से ज्यादा उस सोच को दिखाती है, जो ऐसी बातें कर रहा है। उनकी नीयत को गलत तरीके से पेश करके उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश, उनकी ताकत, शालीनता और आत्मसम्मान को परिभाषित नहीं कर सकती। जब आप बिना फैक्ट के बोलते हैं, तो उन्हें नहीं खुद को नीचा दिखाते हैं।'

ये भी पढ़ेंः राम चरण की पत्नी उपासना ने प्रेग्नेंसी के दिनों को किया याद, भावुक पल किए शेयर, बोलीं- मेरा दिल भर आया

फ्लॉप डेब्यू के बाद 7 साल का ब्रेक, कमबैक करते ही जीता नेशनल अवॉर्ड, 'पुष्पा 2' में शेखावत बन मारी बाजी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन