1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' रिलीज, रश्मिका मंदाना के रौद्र रूप ने जीता दिल, वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' रिलीज, रश्मिका मंदाना के रौद्र रूप ने जीता दिल, वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 03, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 03:03 pm IST

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' अब रिलीज हो गया है। इस गाने में वह निडर और तांडव अंदाज में शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
रश्मिका मंदाना Image Source : SCREEN GRAB FROM T-SERIES YT

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' अब रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके किरदार कारौद्र रूप देखने को मिलता है, जिसमें गुस्सा, साहस और नारीत्व की झलक एक साथ देखने को मिलती है। वहीं इस गाने में रश्मिका मंदाना का दमदार तांडव देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। रश्मिका स्टारर 'मायसा' में एक्ट्रेस बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगी। यह फिल्म भारत का पहला फीमेल-लेड पैन इंडिया सिनेमैटिक वेंचर होने वाली है। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन के साथ बाप बेटी के अनोखे रिश्ते के साथ दर्शकों को कहानी से बांधे रखेगी, जो सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

 'मायसा' के पहले गाने ने मचाई धूम

इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, 'ओ मायसा रे!! एक युद्ध-घोष! दर्द और गुस्से की एक चीख! एक जागृति!! अब यह सब आपका है!' 'ओ मायसा रे' को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है और इसे सिंधुजा श्रीनिवासन ने गाया है। इस गाने में दमदार बीट्स का इस्तेमाल किया गया है और पूरे समय इसका टेम्पो और एनर्जी बनी रहती है।  'मायसा' के पहले गाने के रिलीज होने के बाद से एक्ट्रेस का लुक हर तरफ जबरदस्त चर्चा में है।

रश्मिका मंदाना का नया किरदार

फिल्म के ही में रिलीज हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक से फिल्म ने अपनी रॉ एनर्जी, ग्रैंड स्केल और इंटेंस एटमॉस्फियर के लिए खूब तारीफ अपने नाम की है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस चीज ने मायसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है। भारतीय सिनेमा में 'बाहुबली' और 'KGF' जैसी कई मास एक्शन फिल्मों में मां और बेटे के मजबूत रिश्ते को दिखाया गया है। हालांकि, 'मायसा' इस मामले में अलग है, क्योंकि फिल्म के मेकर्स इसमें एक नया और गहरा भावनात्मक पहलू पेश करने वाले हैं। दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है।

'ओ मायसा रे' में रश्मिका का धांसू डांस

रश्मिका मंदाना गाने में निडरता और गुस्से से भरे अपने हाई-इंटेंसिटी तांडव अंदाज से जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं, जिससे नजरें हटाना मुश्किल है। रॉ एनर्जी, खतरनाक एक्सप्रेशन और जबरदस्त कोरियोग्राफी से सजा यह गाना आदिवासी माहौल को अपने साथ एक अलग लेवल पर लेकर जा रहा है। रश्मिका का अंदाज देखकर यह साफ समझ में आ रहा है कि क्यों वह इस तरह के कमाल के प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए सही चॉइस है। 

'मायसा' में दिखेगा रश्मिका मंदाना का धांसू अंदाज

इस गाने को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है, जिनके बैकग्राउंड म्यूजिक की पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। यह गाना फिल्म की मिट्टी से जुड़ी कहानी और देसी अंदाज को दिखाता है। इसमें दमदार बीट्स के साथ आदिवासी संगीत का ऐसा तालमेल है, जो गाना खत्म होने के बाद भी याद रहता है। अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में तैयार 'मायसा' एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। फिल्म में जबरदस्त विजुअल्स, थ्रिलिंग कहानी और रश्मिका मंदाना की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें - विजय देवरकोंडा या रश्मिका मंदाना, किसने पहले की शादी की बात? 'कॉफी विद करण 9' में खुला राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।