ओला-उबर की तर्ज पर आज, 5 फरवरी से ऐप आधारित सरकारी टैक्सी सेवा, Bharat Taxi App की शुरुआत होने जा रही है। भारत टैक्सी भारत का पहला कोऑपरेटिव राइड-हेलिंग ऐप है, जो राइडर्स के लिए बनाया गया है और जिसका मालिकाना हक ड्राइवरों के पास है। पारदर्शी कीमत, तेज पिकअप और इंडस्ट्री की सबसे अच्छी सुरक्षा सुविधाओं के साथ ऑटो, बाइक और कैब राइड बुक करने के लिए इसकी शुरुआत हुई है। इसे सहकारिता मंत्रालय द्वारा समर्थित ड्राइवर कोऑपरेटिव मॉडल का सपोर्ट मिला हुआ है। चाहे आपकी रोजाना ऑफिस की यात्रा हो, देर रात की राइड हो, या शहर में छोटी यात्रा हो-भारत टैक्सी आपको सुरक्षित और किफायती तरीके से वहां पहुंचाएगी। आपका बता दें,सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड ने NCDC के साथ मिलकर भारत टैक्सी ऐप बनाई है।
सर्ज प्राइसिंग का कोई प्रावधान नहीं
भारत टैक्सी ऐप पर सभी किराए स्थानीय परिवहन प्राधिकरणों द्वारा पूर्व-स्वीकृत हैं और राइड बुक करने से पहले ही यात्रियों को स्पष्ट रूप से दिखा दिए जाते हैं। ऐप में अपनाया गया मूल्य निर्धारण मॉडल दूरी, समय, रिटर्न फेयर और नाइट अलाउंस जैसे सभी पहलुओं के लिए उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करता है। इसमें न तो सर्ज प्राइसिंग का कोई प्रावधान है और न ही किसी प्रकार के छिपे हुए शुल्क शामिल हैं, जिससे यात्रियों को पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद किराया संरचना मिलती है।
ड्राइवरों को कैसे मिलेगा फायदा
ड्राइवरों को इस प्लेटफॉर्म पर जीरो कमीशन मॉडल का लाभ मिलता है, जिससे उन्हें किराए की पूरी राशि सीधे प्राप्त होती है और कमाई में पूरी पारदर्शिता बनी रहती है। इसके साथ ही ड्राइवरों को एक्सीडेंट और इंश्योरेंस कवरेज जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इतना ही नहीं, ड्राइवरों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गोल्ड सेविंग्स, आसान लोन सुविधा और प्रोफेशनल ट्रेनिंग जैसे वेलफेयर प्रोग्राम भी शामिल किए गए हैं। समय पर पिक-अप, बेहतर कस्टमर रेटिंग और शहर की सेवा में सक्रिय भागीदारी करने वाले ड्राइवरों को अतिरिक्त इंसेंटिव देकर प्रोत्साहित किया जाता है।

भारत टैक्सी पैसेंजर की कैसे मदद करता है?
भारत टैक्सी ऐप के जरिए ग्राहकों को किफायती किराए पर भरोसेमंद ड्राइवरों की सुविधा मिलती है। एक ही ऐप पर ऑटो, कैब, बाइक और रेंटल जैसी कई कैटेगरी की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार राइड चुनने की सुविधा मिलती है। भारत टैक्सी का ओपन मॉडल बेहतर सर्विस क्वालिटी सुनिश्चित करता है, जिससे पिकअप का समय कम होता है और राइड कैंसिल होने की दर भी काफी घट जाती है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा के रूप में मिलता है। कंपनी के अनुसार, आने वाले अपडेट्स में लोकल ट्रांसपोर्ट एपीआई के साथ इंटीग्रेशन के जरिए टिकटिंग और रूट प्लानिंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। इससे यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन और निजी राइड सेवाओं के बीच सहज और सुविधाजनक ट्रांजिशन का अनुभव मिलेगा।
सुरक्षा को लेकर भी खास है इंतजाम
भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म पर हर ड्राइवर का केवाईसी वेरिफिकेशन अनिवार्य है। इसके साथ ही ड्राइवरों के बैकग्राउंड की समय-समय पर जांच और सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाती है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मिल सके। ऐप में लाइव राइड ट्रैकिंग, एसओएस इमरजेंसी सपोर्ट और ड्राइवर रेटिंग जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। ड्राइवरों की सेफ्टी रेटिंग की नियमित समीक्षा की जाती है, जिससे केवल प्रशिक्षित और सत्यापित ड्राइवर ही प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रह सकें। भारत टैक्सी ऐप “वन भारत मोबिलिटी” पहल के तहत मल्टीमॉडल यात्राओं को सपोर्ट करता है। इसके जरिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों से लेकर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए ऑटो और कैब जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं।
ऐप पर कोई ड्राइवर के तौर पर कैसे जुड़ सकता है?
ड्राइवर भारत टैक्सी ड्राइवर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, अपने फोन नंबर से रजिस्टर कर सकते हैं, और अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी से जुड़े डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। वेरिफाई होने के बाद, वे तुरंत राइड रिक्वेस्ट पाना शुरू कर सकते हैं।

ऐप कैसे डाउनलोड करें? (फ्री में!)
- एंड्रॉयड यूजर्स: Google Play Store खोलें।
- सर्च करें: "Bharat Taxi – Cab, Auto & Bike" या "Bharat Taxi" (डेवलपर: Inspiron Technologies या Sahakar Taxi Cooperative से जुड़ा)।
- Install बटन दबाएं और इंस्टॉल होने दें।
iPhone (iOS) यूजर्स:App Store खोलें।
सर्च करें: "Bharat Taxi" या "Bharat Taxi – Ride Booking App"।
Get पर टैप करें और डाउनलोड करें।
वैकल्पिक तरीका
आधिकारिक वेबसाइट www.bharattaxi.com पर जाएं।
वहां "Download App" या "Get App Link" पर क्लिक करें - मोबाइल नंबर डालकर डायरेक्ट लिंक प्राप्त करें।
ऐप का इस्तेमाल कैसे शुरू करें? (स्टेप-बाय-स्टेप) रजिस्ट्रेशन और सेटअप
- ऐप ओपन करें - अपना मोबाइल नंबर डालें - OTP से वेरिफाई करें।
- नाम, ईमेल और अन्य बेसिक डिटेल्स भरें (बहुत आसान और तेज प्रोसेस)।
- राइड बुक करें होम स्क्रीन पर पिकअप लोकेशन (आपकी मौजूदा जगह या मैन्युअल) और डेस्टिनेशन डालें।
- उपलब्ध विकल्प देखें: कैब, ऑटो, बाइक या आउटस्टेशन/इंटरसिटी राइड।
- वाहन टाइप चुनें (जैसे इकोनॉमी, प्रीमियम आदि)।
- ड्राइवर और किराया चेक करें ड्राइवर का नाम, रेटिंग, फोटो और अनुमानित किराया पहले ही दिख जाता है।
- पारदर्शी किराया - कोई पीक-टाइम सरप्राइज चार्ज या सर्ज प्राइसिंग नहीं!
- राइड कन्फर्म करें।
सुरक्षा और सुविधाएं लाइव ट्रैकिंग
- रियल-टाइम में लोकेशन शेयर करें परिवार के साथ।
- इमरजेंसी बटन और पुलिस/सपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्ट।
- ट्रिप डिटेल्स शेयर करने का ऑप्शन।
- OTP बेस्ड राइड स्टार्ट और अन्य सेफ्टी फीचर्स।
खास बातें जो भारत टैक्सी को अलग बनाती हैं
- सस्ता और फेयर- Ola/Uber से औसतन 20-30% सस्ता।
- जीरो कमीशन-ड्राइवर पूरा किराया रखते हैं (सिर्फ फिक्स्ड डेली फीस ₹30)।
- कोई छिपा चार्ज नहीं, पूरी पारदर्शिता।
- ड्राइवरों के लिए इंश्योरेंस (₹5 लाख एक्सीडेंट + फैमिली हेल्थ कवर) और वेलफेयर।


