1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'अलग-थलग नहीं रह सकते भारत और पाकिस्तान', T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर जम्मू-कश्मीर के नेता का बड़ा बयान

'अलग-थलग नहीं रह सकते भारत और पाकिस्तान', T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर जम्मू-कश्मीर के नेता का बड़ा बयान

 Published : Feb 10, 2026 11:39 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:44 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका में होगा। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पीडीपी नेता का बड़ा बयान सामने आया है।

भारत और पाकिस्तान मैच और पीडीपी विधायक सैयद मुंतज़िर मेहदी- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तान मैच और पीडीपी विधायक सैयद मुंतज़िर मेहदी Image Source : ANI

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के खेलने पर पीडीपी विधायक आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी का बड़ा बयान सामने आया है। पीडीपी विधायक ने कहा, 'यह एक अच्छा कदम है। भारत और पाकिस्तान अलग-थलग नहीं रह सकते। सबकॉन्टिनेंट में शांति और खुशहाली के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा। स्पोर्ट्स को पॉलिटिक्स के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।'

15 फरवरी को होना ये मैच

पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ निर्धारित मैच के लिए 15 फरवरी को मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच श्रीलंका में होने वाला है।

PCB, ICC और BCB के बीच हुई बातचीत

यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB), अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के परिणामों से अवगत कराने के बाद लिया गया है। 

पाक के पीएम ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की बात

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से बाहर किए गए बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने पहले ही अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से कठिन समय में देश द्वारा दिए जाने वाले समर्थन पर चर्चा की। आईसीसी और अन्य देशों के साथ हुई चर्चा के बाद, पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने का निर्देश दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।