1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Live: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, नेहा बोरा केस में फैसला आज, दिल्ली पुलिस अलर्ट
  Live Now

Live: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, नेहा बोरा केस में फैसला आज, दिल्ली पुलिस अलर्ट

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 23, 2026 02:44 pm IST

एसआईआर और सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली में सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की कोर्ट में पेशी है और नेहा बोरा मामले में कोर्ट में फैसला आने वाला है। पुलिस इसे लेकर अलर्ट है और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जानें अपडेट्स...

दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट- India TV Hindi
दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट Image Source : PTI/ REPORTER

वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'पीपल अगेंस्ट SIR' नामक गठबंधन ने आज 23 अक्टूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन के तहत आंदोलनकारियों की मांग है कि SIR प्रक्रिया को पूरी तरह रद्द किया जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। इसके साथ ही दिल्ली में आज सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका एसईएम कोर्ट में पेश होंगे, नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा और एसआईआर के खिलाफ बंगला साहिब गुरुद्वारा से चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च निकलेगा। इन सारी हलचल पर नजर रखते हुए  दिल्ली पुलिस ने संबंधित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। 

जानें पल पल के अपडेट्स...

Live updates :दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी

Auto Refresh
Refresh
  • 2:44 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    प्रशांत भूषण ने लोगों से की अपील

    वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने नागरिकों से अपील की है कि वे कथित तौर पर वोट चोरी किए जाने के विरोध में 23 अक्टूबर को सड़कों पर उतरें। उन्होंने विभिन्न शहरों और इलाकों में प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस आंदोलन का मकसद भारत के लोकतंत्र को बचाना है।

  • 2:44 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली में शाम पांच बजे तक इन रास्तों पर जाने से करें परहेज

    लेफ्ट संगठनों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत गुरुद्वारा बंगला साहिब के आसपास की सड़को पर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात बंद रहेगा।

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज शाम 6 बजे फैसला

    आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज शाम 6 बजे फैसला सुनाएगा। दिल्ली पुलिस ने उन्हें शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 हजार रुपये का पीस बॉन्ड भरने का नोटिस दिया था और नेहा बोरा ने इस नोटिस को अवैध बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कल करीब तीन घंटे तक दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और आज इस मामले में अदालत का फैसला आने की उम्मीद है।

  • 2:43 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    SEM कोर्ट में पेश होंगे सौरव और रांका

    CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को आज दोपहर 3 बजे स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश होना है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉन्ड और उससे जुड़ी शर्तों को लेकर आज की कार्यवाही अहम मानी जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

  • 2:42 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    महाभियोग प्रस्ताव के लिए संख्याबल मौजूद-सीपीआई सांसद ने कहा

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, CPI सांसद पी. संतोष ने कहा, "दो नोटिस पहले से ही लंबित हैं। इसलिए, हमने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अगर महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस देना हो, तो हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। इस बार अधिक लोगों की भागीदारी के साथ, हम ऐसा कर सकते हैं। यानी, नोटिस देने के लिए हमारे पास जरूरी संख्या मौजूद है... इसलिए, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। कई अन्य राजनीतिक दल भी इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसलिए, जो भी तकनीकी औपचारिकताएं हैं, उन्हें आसानी से पूरा किया जा सकता है। मुझे स्पीकर के बयान में कुछ भी नया नहीं लगा।"

  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर करीब 2 बजे बंगला साहिब गुरुद्वारे से “बड़ी संख्या में लोगों” के निकलने के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

    प्रभावित रास्तों पर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे:

    • इस दौरान बंगला साहिब गुरुद्वारे, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

    • अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

    • भीड़-भाड़ से बचने के लिए, जहां तक ​​संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

    • कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों की तरफ अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

    • भीड़-भाड़ से बचने के लिए, जहां तक ​​संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

    • कार्यक्रम स्थल के आसपास सड़क किनारे या अनधिकृत पार्किंग करने से बचें।

  • 2:36 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    योगेंद्र यादव विरोध मार्च में शामिल हो गए हैं

    कार्यकर्ता योगेंद्र यादव दिल्ली में ECI कार्यालय तक निकाले गए विरोध मार्च में शामिल हो गए हैं। X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। SIR को वापस लें। 'चुनाव आयुक्त नियुक्ति अधिनियम, 2023' को रद्द करें।"

  • 2:26 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    15 संगठन प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं

    दिल्ली में 15 संगठन प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।