Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Uday: बुध हुए कुंभ राशि में उदित, अब चमकेगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा

Budh Uday: बुध हुए कुंभ राशि में उदित, अब चमकेगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा

Written By: Naveen Khantwal
Published : Feb 10, 2026 06:28 am IST, Updated : Feb 10, 2026 06:28 am IST

Budh Uday: बुध ग्रह फरवरी के महीने में कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं। बुध के उदय होने से राशिचक्र की कुछ राशियों को फरवरी के महीने में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Budh Uday- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बुध उदय

Budh Uday: बुध ग्रह 9 फरवरी को कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं। बुध के उदय होने से फरवरी के महीने में कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बुद्धि, ज्ञान और कारोबार के कारक ग्रह इन राशियों को करियर में सफलता प्रदान करेंगे और साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी इन राशियों का सितारा चमकेगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के नवम भाव में बुध ग्रह उदित होंगे। बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं ऐसे में इनका उदित होना आपके लिए शुभ फलदायक सिद्धि होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छुएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा जा सकता है। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बौद्धिक कौशल से इस राशि के विद्यार्थी भी शिक्षा क्षेत्र में ऊंचाइयां छुएंगे। 

तुला राशि 

बुध के उदय होने से आपकी एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है जिससे विद्यार्थियों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं तो सफलता आपके हाथ लग सकती है। करियर क्षेत्र में आप अपनी योग्यता का लोहा मना सकते हैं। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और साथ ही छोटे भाई-बहनों के साथ भी अच्छा समय आप बिता सकते है। इस राशि के जातकों की सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

कुंभ राशि 

इस राशि के कारोबारियों को मुनाफा बुध के उदय होने के बाद मिल सकता है। मानसिक रूप से भी आप सशक्त होंगे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत मिलने की भी संभावना है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी बुध के उदय होने के बाद सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष से जुड़ी समस्याओं का आपको समाधान मिलने के योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Falgun Ekadashi 2026 Date: फाल्गुन महीने की पहली एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट

Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र वेलेंटाइन वीक में बदलने जा रहे हैं नक्षत्र, 4 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement