1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र वेलेंटाइन वीक में बदलने जा रहे हैं नक्षत्र, 4 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस

Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र वेलेंटाइन वीक में बदलने जा रहे हैं नक्षत्र, 4 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 09, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 12:58 pm IST

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 11 फरवरी 2026 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वेलेंटाइन वीक में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Venus Transit- India TV Hindi
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन Image Source : FREEPIK

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह 11 फरवरी की सुबह राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर जाएंगे। शुक्र और राहु आपस में मित्र हैं इसलिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। वेलेंटाइन वीक में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को प्रेम जीवन के साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। 

वृषभ राशि

शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं। ऐसे में मित्र ग्रह राहु के नक्षत्र में इनका प्रवेश आपके लिए शुभ साबित होगा। वेलेंटाइन वीक में लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं कुछ सिंगल लोगों को मिंगल करते भी देखा जा सकता है। रोमांस की अधिकता आपके जीवन में रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक पक्ष में भी सुधार आने की संभावना है। कारोबारियों को लाभ मिलने की संभावना है। 

सिंह राशि 

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके लिए भी शुभ साबित हो सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग प्रेम के बंधन में भी बंध सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में भी सुधार देखने को मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।  

तुला राशि 

शुक्र आपके प्रेम जीवन में रोमांस और रोमांच लाएंगे। अगर किसी को प्यार करते हैं और इजहार करने में झिझक रहे हैं तो शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है और आप प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं शुक्र उनके जीवन में तरोताजगी लेकर आएंगे। वेलेंटाइन वीक के आखिरी कुछ दिन इस राशि के जातकों के लिए यादगार साबित हो सकते हैं। 

मकर राशि 

शुक्र आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं ऐसे में नक्षत्र परिवर्तन के बाद शुक्र आपको भी अनुकूल परिणाम दिलाएंगे। आप दिल की बातों को खुलकर अपने पार्टनर के सामने रख सकते हैं जिससे गिले शिकवे दूर होंगे। इस राशि के जातकों को पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ जातकों को लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2026: गन्ने का रस, दूध या शहद? महाशिवरात्रि पर किस चीज से रुद्राभिषेक करना रहेगा सबसे सही

Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण, 3 राशियों की चमकाएगा तकदीर, कमाई में आएगा बंपर उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।