1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सोमवार के दिन करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय, हर विघ्न-बाधा होगी दूर, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

सोमवार के दिन करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय, हर विघ्न-बाधा होगी दूर, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 04, 2026 08:13 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 08:15 pm IST

सोमवार को पितृ पक्ष की दशमी तिथि का श्राद्ध रहेगा। इस दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन उपायों को करना भी फलदायी माना गया है।

सोमवार के उपाय- India TV Hindi
सोमवार के उपाय Image Source : INDIA TV

सोमवार के दिन दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। दशमी तिथि सोमवार को देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध सोमवार को किया जायेगा। दशमी तिथि का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती और उसके पास हमेशा धन-संपदा बनी रहती है। वहीं सोमवार को रात 11 बजकर 10 मिनट तक पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। सोमवार, पुष्य नक्षत्र और पितृ पक्ष दशमी तिथि के योग में इन उपायों को करने से सारे विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन खास उपायों के बारे में।

- अगर आपको सोमवार के दिनअपने किसी पूर्वज का श्राद्ध करना हो और आपके यहां कहीं आस-पास किसी महावत के घर पर हाथी हो, तो सोमवार के दिन वहां पर जाकर हाथी की परछाई वाले स्थान पर बैठकर पितरों के निमित्त तर्पण कार्य करना चाहिए। हाथी की परछाई में श्राद्ध आदि कार्य करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। अगर आपके आस-पास कोई हाथी न रहता हो तो एक मिट्टी से बने हाथी की मूर्ति लाकर श्राद्ध वाले स्थान पर रखकर श्राद्ध कार्य संपन्न करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

- आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सबकुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

- अगर आप अपने पितरों की आत्मा को संतुष्टि दिलाना चाहते हैं और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में खुशहाली भरना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद दूध-चावल की खीर बनानी चाहिए और एक गोबर के उपले की कोर बनाकर उस पर पितरों के निमित्त दूध-चावल की खीर से आहुति देनी चाहिए और उसके बायीं तरफ पानी छोड़ना चाहिए।

- अगर आपको कमर संबंधी कोई परेशानी रहती है या आप कमर दर्द से परेशान रहते हैं, तो सोमवार के दिन आप विधारा की जड़ का छोटा-सा टुकड़ा लेकर, उसे ताबीज में डालकर अपनी कमर पर बांध लें। अगर कमर में नहीं बांध सकते, तो अपने गले में पहन लें।

- अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

- अगर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा खींचतान बनी रहती है, तो सोमवार के दिन थोड़ा-सा दूध लेकर, उसमें एक चुटकी शक्कर मिलाकर किसी कुएं में डाल दें। अगर आपको घर के आस-पास कहीं कुआं न मिले तो घर के बाहर कच्ची मिट्टी में दूध डाल दें और उसके ऊपर थोड़ी-सी मिट्टी डाल दें।

- अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

- अगर आप तरक्की की नई बुलंदियों को छूना चाहते हैं, अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन आपको अपने हाथों से पंचामृत तैयार करना चाहिए। पंचामृत तैयार करने के लिए दूध, दही, शहद, गंगाजल और थोड़ी-सी शक्कर लेनी चाहिए और उन्हें आपस में मिलाकर पंचामृत तैयार करना चाहिए। अब इस पंचामृत से भगवान शंकर को भोग लगाइए और अपनी तरक्की के लिए प्रार्थना करिये।

- अगर सफलता के क्षेत्र में आपके कदम कुछ पीछे रह गए हैं तो अपने कदमों को सफलता तक पहुंचाने के लिए सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में पानी का स्त्रोत स्थापित करना चाहिए। आपने शिव मंदिरों में प्रायः देखा होगा कि शिवलिंग से कुछ ऊंचाई पर जल का एक स्त्रोत स्थापित होता है, जिससे धीरे-धीरे करके जल की धारा शिवलिंग पर गिरती रहती है।

- अगर आपके प्रेम-विवाह में किसी प्रकार की अड़चनें आ रही हैं तो उन अड़चनों से पीछा छुड़ाने के लिए सोमवार के दिन के दिन पुष्य नक्षत्र के दौरान, यानी सोमवार के दिनदेर रात 2 बजकर 8 मिनट तक आपको पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही शनिदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- 'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।