Arshdeep SIngh: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया का सामना करेगी। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। दरअसल, अर्शदीप सिंह भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। अर्शदीप अगर नामीबिया के खिलाफ मैच में 4 बल्लेबाजों को आउट करने में सफल हो जाते हैं, तो वह T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
अर्शदीप सिंह अब तक T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 15 मुकाबलों में 29 विकेट झटक चुके हैं। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में उन्होंने अमेरिका (USA) के खिलाफ भारत के पहले मैच में दो विकेट हासिल किए। इस तरह उनके खाते में 29 विकेट हो गए। अब अर्शदीप के निशाने पर दिग्गज भारतीय स्पिनर अश्विन का रिकॉर्ड है। बता दें, अश्विन ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 24 मैचों में कुल 32 विकेट झटके थे।
अर्शदीप की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वह 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर अर्शदीप तीन या उससे ज्यादा विकेट लेते हैं, तो वह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।
अर्शदीप सिंह T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 77 मैचों की 76 पारियों में 120 विकेट झटके हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। अर्शदीप के बाद जसप्रीत बुमराह 107 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। टीम को एक दिन का ब्रेक मिलने की संभावना है, जिसके बाद अभ्यास सत्र शुरू होगा। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान के सामने बड़ा संकट, बाबर आजम की बैटिंग पर पोंटिंग और शास्त्री ने उठाए गंभीर सवाल
संपादक की पसंद