1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2007 की 26 स्टार्स वाली सुपरफ्लॉप फिल्म, सितारों की भीड़ में कहानी हो गई गुम, मेकर्स को लगा था करोड़ों का चूना

2007 की 26 स्टार्स वाली सुपरफ्लॉप फिल्म, सितारों की भीड़ में कहानी हो गई गुम, मेकर्स को लगा था करोड़ों का चूना

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 10, 2026 09:30 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 09:30 am IST

2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये मल्टी-स्टारर फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप्स में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में 26 स्टार थे और 6 निर्देशकों ने मिलकर इसका निर्देशन किया था, लेकिन फिर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर लाने में असफल रही।

minissha lamba- India TV Hindi
फिल्म के एक सीन में मिनीषा लांबा। Image Source : INSTAGRAM/@MINISSHA_LAMBA

2007 में सिनेमाघरों में बड़े-बड़े स्टार्स वाली एक फिल्म रिलीज हुई, जिसमें करीब 2 दर्जन से ज्यादा स्टार्स थे और आधा दर्जन निर्देशकों ने इसका निर्देशन किया था। मल्टी स्टारर इस फिल्म को सफल बनाने के लिए मेकर्स ने इसमें हर एंगल डाला। मेकर्स को भरोसा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी, लेकिन नतीजा इसके बिलकुल उलट निकला। सितारों की भारी भीड़ के बीच फिल्म की कहानी गुम होकर रह गई और आखिरकार सितारों की टोली से भरी ये भारी-भरकम बजट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हाल ये था कि फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई और फिल्म पर महा-फ्लॉप का ठप्पा लग गया। 

भारी-भरकम बजट और सितारों की टोली

फिल्म निर्माताओं का मानना है कि अगर किसी फिल्म में बड़े स्टार्स शामिल हो जाएं तो इसका हिट होना तय है, लेकिन समय-समय पर दर्शक साबित करते आए हैं कि स्टार्स से ज्यादा उनके लिए कंटेंट मायने रखता है और 2007 में रिलीज हुई 'दस कहानियां' के साथ भी ऐसा ही हुआ।  बड़े सितारे और भारी-भरकम बजट में बनी ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म पर मेकर्स ने पानी पैसों की तरह बहाया, फिर भी इसने सबको निराश कर दिया।

6 नामी निर्देशकों ने साथ मिलकर किया काम

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी इसकी भारी-भरकम स्टार कास्ट और शानदार बजट। 26 स्टार्स वाली इस फिल्म पर मेकर्स ने करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए और 6 नामी निर्देशकों ने साथ मिलकर इस पर काम किया। फिल्म के निर्देशकों की टोली में हंसल मेहता, रोहित रॉय, मेघना गुलजार, संजय गुप्ता, अपूर्व लाखिया और जस्मीत धोडी जैसे नाम शामिल थे। एक ही फिल्म में इतने निर्देशकों का साथ काम करना उन दिनों बॉलीवुड के लिए नया एक्सपेरिमेंट था। लेकिन, इसका फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं वसूल पाई और 13 करोड़ की कमाई पर ही सिमट गई।

26 से ज्यादा स्टार्स आए नजर

दस कहानियां में 26 से ज्यादा कलाकार नजर आए थे। फिल्म के मुख्य कलाकारों की बात करें तो इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, डीनो मोरिया, अरबाज खान, जिमी शेरगिल, आफताब शिवदसानी, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, मनोज बाजपेयी, नाना पाटेकर, अमृता सिंह, मिनिषा लांबा, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार शामिल थे। इस फिल्म की दस कहानियों के नाम भी काफी चर्चा में रहे, जिनमें राइज एंड फॉल, सेक्स ऑन द बीच, स्ट्रेंजर्स इन द नाइट, लवलेड, कपलून्स, जहीर जैसी कहानियां शामिल थीं।

ये भी पढ़ेंः The 50: 'गोल्ड डिगर है दिव्या', भव्या सिंह पर भारी पड़ा एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर कमेंट, टीम ने लगाई फटकार

वैलेंटाइन वीक में मिस नहीं करने वालीं 7 रोमांटिक फिल्में, रेटिंग भी हैं जबरदस्त

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन