NAM vs NED T20 World Cup Live Score: T20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में ग्रुप-ए की टीम नामीबिया और नीदरलैंड का आमना-सामना हो रहा है। दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम ने नामीबिया की टीम को 156/8 रन के स्कोर पर रोक दिया। लॉफ्टी-ईटन ने नामीबिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड की ओर से गेंदबाज डि लीडा और वैन बीक ने 2-2 विकेट झटके।
लोरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक नामीबिया की पारी का आगाज करने उतरे। हालांकि, तीसरे ही ओवर में लोरेन स्टीनकैंप पवेलियन लौट गए। आर्यन दत्त ने नीदरलैंड को पहली सफलता दिलाई। लोरेन ने सिर्फ 6 रन बनाए। 10वें ओवर में टीम को 60 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। 13वें ओवर में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 18 रन पर आउट हो गए। इसके बाद लॉफ्टी-ईटन पवेलियन लौट गए। ईटन अपने अर्धशतक से 8 रन दूर रह गए। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अंत में नामीबिया की टीम 8 विकेट खोकर 156 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।
नीदरलैंड ने अपने लाइनअप में दो बदलाव किए। पॉल वैन मीकेरेन और काइल क्लेन की जगह टिम वैन डेर गुग्टेन और फ्रेड क्लासेन को शामिल किया। वहीं, नामीबिया ने विलेम मायबर्ग को डेब्यू कैप सौंपी है। नीदरलैंड का इस T20 वर्ल्ड कप में यह दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई थी। वहीं, नामीबिया आज अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज कर रही है।
नीदरलैंड (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), जैक लायन कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेइंगो।
संपादक की पसंद