Published : Feb 09, 2026 07:57 am IST, Updated : Feb 09, 2026 07:57 am IST
1/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
सोनम कपूर जल्दी ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बीच सोनम की डिलीवरी से पहले कपूर फैमिली ने उनके लिए गोद भराई की रस्म रखी, जिसमें बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
2/7Image Source : Instagram/@sonamkapoor
यूं तो ये छोटी सी गैदरिंग थी, लेकिन इसमें भी सितारों का जमावड़ा लग गया। करीना कपूर से लेकर मसाबा गुप्ता तक, बी-टाउन के कई सितारे सोनम कपूर की गोद भराई में शामिल हुए और अब सोनम कपूर ने भी सेरेमनी से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
3/7Image Source : Instagram/@sonamkapoor
सेलेब्स को देखने के बाद फैंस लगातार सोनम का लुक सामने आने के इंतजार में थे। अभिनेत्री को इंडस्ट्री की फैशन डीवा कहा जाता है, ऐसे में फैंस जानना चाहते थे कि इस खास इवेंट में वह कैसी लग रही थीं और उन्होंने क्या पहना था?
4/7Image Source : Instagram/@sonamkapoor
सोनम कपूर ने अपनी बेबी शावर सेरेमनी से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस ने सोनम के लुक पर जमकर प्यार लुटाया। सोनम ने इस इवेंट में एक लाइम ग्रीन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
5/7Image Source : Instagram/@sonamkapoor
अपने लुक को सोनम ने दुपट्टे की जगह श्रग के साथ कम्प्लीट किया था और मैचिंग बैंगल्स, नैकलेस और बड़े-बड़े झुमके पहने थे, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। अभिनेत्री ने अपने लुक को स्लीक बन के साथ कम्प्लीट किया।
6/7Image Source : Instagram/@anshulakapoor
इवेंट से सामने आई तस्वीरों में सोनम कपूर के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है। सोनम कपूर की कजिन अंशुला ने उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पति आनंद आहूजा के साथ बातचीत में मशगूल नजर आईं।
7/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
यूं तो सोनम कपूर के बेबी शावर में कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन अभिनेत्री के बडे़ पापा और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपने निराले अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। खासतौर पर उनके चश्मे पर तो सबकी नजरें अटक गईं।