1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय खिलाड़ी

महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय खिलाड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी कई दिग्गजों ने संभाली है। आइए जानते हैं महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय खिलाड़ियों के बारे में...

Written By: Vanson Soral
Published : Oct 06, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 12:16 pm IST
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। हरमन ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। आइए जानते हैं महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली भारतीय खिलाड़ियों के बारे में...
1/6 Image Source : AFP

ममता माबेन महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। ममला माबेन ने 2003 से 2004 के बीच टीम इंडिया की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 19 ODI मैचों में टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 14 ODI अपने नाम किए। सिर्फ 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
2/6 Image Source : AFP

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भारत की महान गेंदबाज झूलन गोस्वामी हैं। झूलन ने साल 2008 से 2011 के बीच 25 ODI मैचों में भारतीय महिला टीम की कमान संभाली। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 12 ODI मैचों में जीत मिली, जबकि 13 में हार का मुंह देखना पड़ा।
3/6 Image Source : AFP

अंजुम चोपड़ा ने भी भारतीय महिला टीम की 28 ODI मैचों में कप्तानी की। अंजुम की कप्तानी में भारतीय टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, 17 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वह 2002 से 2012 तक टीम की कप्तान थी।
4/6 Image Source : AFP
अंजुम चोपड़ा ने भी भारतीय महिला टीम की 28 ODI मैचों में कप्तानी की। अंजुम की कप्तानी में भारतीय टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, 17 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वह 2002 से 2012 तक टीम की कप्तान थी।
महिला ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करने के मामले में दूसरे स्थान पर हरमनप्रीत कौर हैं। हरमनप्रीत ने 2013 से 2026 के बीच 51 ODI मैचों में कप्तानी का जिम्मा संभाला। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 ODI मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, 19 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा और एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
5/6 Image Source : AFP

ODI क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिला टीम की सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अब भी मिताली राज के नाम पर दर्ज है। मिताली ने 2004 से 2022 तक टीम इंडिया की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने 155 मैचों में टीम की कप्तानी की। इसमें 89 जीत और 63 हार शामिल हैं।
6/6 Image Source : AFP

Advertisement