Published : Oct 05, 2026 07:34 pm IST, Updated : Oct 05, 2026 07:34 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बेहद जरूरी होता है। अगर, आपका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ या आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना की कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपका शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। अगर आप भी डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इन गलतियों के बारे में जरूर जान लें और इन्हें करने से बचें।
2/4Image Source : UNSPLASH
सात से आठ घंटे की नींद: अगर आप नींद कम लेते हैं या गहरी नींद में नहीं सो पाते हैं तो इससे ग्लूकोज़ और इंसुलिन संतुलन बिगड़ जाता है। दरअसल, कम सोने से शरीर में कोर्टिसोल बढ़ता है जो खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाता है।
3/4Image Source : UNSPLASH
खाने के बाद वॉक नहीं करना: आप सलाद ही क्यों न खा लें। अगर आप कुछ भी खाने के बाद वॉक नहीं करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है जिससे ब्लड शुगर स्पाइक की समस्या होती है।
4/4Image Source : UNSPLASH
बहुत ज़्यादा तनाव: अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव लेते हैं तो आपका कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है जो ब्लड शुगर बढ़ने का एक मुख्य कारण बन सकता है