1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी कप्तानी, अब महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन बनेगा

हरमनप्रीत कौर ने अचानक छोड़ी कप्तानी, अब महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान कौन बनेगा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 06, 2026 11:10 am IST,  Updated : Oct 06, 2026 11:22 am IST

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। हालांकि वे बतौर खिलाड़ी खेलती रहेंगी।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। अभी हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कौर की कप्तानी में ही एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता था। अब उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है, हालांकि वे एक खिलाड़ी के तौर पर खेलती रहेंगी। इस बीच संभावना है कि स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया जा सकता है। हरमनप्रीत ने साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। इसके बाद जब साल 2022 में मिताली राज ने संन्यास का ऐलान किया, तब वे वनडे की भी कप्तान बनी। अब कौन की उम्र करीब 37 साल की हो चुकी है।

सोशल मीडिया पर लिखा काफी लंबा पोस्ट

हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने पहली ही लाइन में लिख दिया कि वह सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हैं। उन्होंने लिखा है कि यह एक कठिन फैसला है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं, जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे। कौर ने लिखा है कि उन्होंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है। अपना खून, पसीना, समय और कई बार अपने व्यक्तिगत खेल व महत्वाकांक्षाओं का त्याग किया है। कौर ने कहा कि ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन और विकास को किनारे रखना पड़ा, क्योंकि टीम सबसे पहले है।

कौर ने लिखा कि कई कठिन फैसले लेने पड़े

अब भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान हो चुकी कौर ने आगे लिखा है कि एक कप्तान के रूप में उन्हें कठिन फैसले लेने पड़े। ऐसे फैसले जिन्हें हमेशा समझा नहीं गया, जो आसान नहीं थे और कभी-कभी जिनकी व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़ी। लेकिन हर फैसला केवल एक इरादे से था। इस टीम को बेहतर बनाना और अन्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, खुद पर भरोसा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का अवसर देना। हरमन ने कहा कि उन्होंने सब कुछ देखा है। सबसे कठिन पल, दिल टूटना, आलोचना, शंकाएं और वे दिन देखे हैं जब कुछ भी हमारे अनुकूल नहीं था। इसके साथ ही सबसे बड़ी सफलताएं भी अनुभव की हैं। 

भावुक दिल के साथ छोड़ी टीम की कमान

इसके साथ ही कौर ने लिखा है कि आज वह भावुक दिल के साथ, लेकिन मन में पूरी शांति के साथ कप्तानी छोड़ रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम मजबूत स्थिति में है। यह प्रतिभा और विश्वास से भरी है। इसके भविष्य को देखने और जिसका हिस्सा बनने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। कौर ने आखिर में लिखा है कि अब उनके लिए अगला पन्ना पलटने का समय है। कप्तानी समाप्त हो सकती है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के प्रति प्यार कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने हर उस साथी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट, BCCI, परिवार के सदस्यों और हर एक प्रशंसक का धन्यवाद दिया, जो हर अच्छे-बुरे दौर में मेरे साथ खड़े रहे। सफर जारी रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें 

आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, नोट कर लीजिए मैच का सही वक्त

ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, इस साल तोड़ सकते हैं बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।