1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. आंखों के नीचे डार्क सर्कल से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए कम करने के आसान तरीके

आंखों के नीचे डार्क सर्कल से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए कम करने के आसान तरीके

अगर आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल या सूजन जैसी कई समस्याएं हैं तो उन्हें दूर करने के लिए डॉक्टर की इन सलाह को मानें

Written By: Poonam Yadav
Published : Oct 06, 2026 11:59 am IST,  Updated : Oct 06, 2026 11:59 am IST
डार्क सर्कल्स की परेशानी इन दिनों लोगों में बेहद आम है। नींद की कमी, बहुत ज़्यादा स्क्रीन टाइल, स्ट्रेस और खराब डाइट इसके लिए मुहय रूप से ज़िम्मेदार होते हैं। ऐसे में इस परेशानी को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर आंचल पंथ कुछ बेहतरीन उपाय बता रही हैं। साथ ही वो यह भी कहती हैं कि डार्क सर्कल्स पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता सिर्फ उसके असर को कम किया जा सकता है।
1/5 Image Source : MAGNIFIC

डार्क सर्कल: अगर आपके आंखों के नीचे बहुत ज़्यादा डार्क दिख रहा है तो स्किन लाइटनिंग एजेंट क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे 3 महीने तक दिन में दो बार लगाएं। अगर क्रीम से फ़ायदा न हो, तो केमिकल पील्स या लेज़र के कुछ सेशन लेना भी एक बेहतरीन विकल्प है।
2/5 Image Source : MAGNIFIC
डार्क सर्कल: अगर आपके आंखों के नीचे बहुत ज़्यादा डार्क दिख रहा है तो स्किन लाइटनिंग एजेंट क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे 3 महीने तक दिन में दो बार लगाएं। अगर क्रीम से फ़ायदा न हो, तो केमिकल पील्स या लेज़र के कुछ सेशन लेना भी एक बेहतरीन विकल्प है।
आंखों के नीचे गड्ढा: आंखों के नीचे हल्का गड्ढा होने से भी डार्क सर्कल्स जैसा दिखता है। यह युवाओं में एक आम समस्या है। इस परेशानी को कंट्रोल करने के लिए हायल्यूरोनिक एसिड वाले सीरम का इस्तेमाल करें।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
आंखों के नीचे गड्ढा: आंखों के नीचे हल्का गड्ढा होने से भी डार्क सर्कल्स जैसा दिखता है। यह युवाओं में एक आम समस्या है। इस परेशानी को कंट्रोल करने के लिए हायल्यूरोनिक एसिड वाले सीरम का इस्तेमाल करें।
आंखों के नीचे सूजन: आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल दोनों एक साथ आना नींद की कमी या फ्लूइड रिटेंशन जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे मैनेज करने के लिए कैफ़ीन वाले सीरम का इस्तेमाल करें।
4/5 Image Source : MAGNIFIC
आंखों के नीचे सूजन: आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल दोनों एक साथ आना नींद की कमी या फ्लूइड रिटेंशन जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे मैनेज करने के लिए कैफ़ीन वाले सीरम का इस्तेमाल करें।
आंखों के नीचे नीलापन: आंखों के नीचे का हिस्सा अगर नीला दिखाई दे रहा है तो इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए आप विटामिन के वाले सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5 Image Source : MAGNIFIC

Advertisement