1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: उछला, मुड़ा और कारों से हुई टक्कर, अमेरिका में बीच सड़क ऐसे हुई प्लेन की क्रैश लैंडिंग

VIDEO: उछला, मुड़ा और कारों से हुई टक्कर, अमेरिका में बीच सड़क ऐसे हुई प्लेन की क्रैश लैंडिंग

 Published : Feb 10, 2026 11:50 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:50 am IST

अमेरिका में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा प्लेन कई गाड़ियों से टकरा गया। घटना जॉर्जिया में हुई है जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्लेन क्रैश के बाद सड़क को बंद करना पड़ा था।

America Plane Emergency Crash Landing- India TV Hindi
America Plane Emergency Crash Landing Image Source : @MISHIKA_SINGH/ (X)

America Plane Emergency Crash Landing: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक छोटा प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक व्यस्त सड़क पर उतरा और कई गाड़ियों से टकरा गया। हादसा गेन्सविले शहर में हुआ है जहां पायलट को मजबूरन सड़क पर लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट को सड़क पर लैंडिंग इस वजह से करनी पड़ी क्योंकि तकानीकी खराबी की वजह से विमान एयरपोर्ट तक पहुंचने में सक्षम नहीं रह गया था। 

विमान के इंजन में आई समस्या

पुलिस और अधिकारियों के अनुसार, यह एक सिंगल-इंजन ट्रेनिंग विमान खा। विमान हॉकर बीचक्राफ्ट BE-36 मॉडल का था, जो ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कैंटन के चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट को इंजन में समस्या का अहसास हुआ। पायलट ने एयरपोर्ट की ओर वापस मुड़ने की कोशिश की, लेकिन इंजन की कम पावर के कारण वो वहां तक नहीं पहुंच सका। 

देखें वीडियो

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने बताया कि पायलट ने मजबूरन ब्राउन्स ब्रिज रोड और पर्ल निक्स पार्कवे के इंटरसेक्शन पर इमरजेंसी लैंडिंग की। लैंडिंग के दौरान विमान सड़क पर उतरा, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण यह कई गाड़ियों से टकरा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेन तेजी से सड़क पर आता है, फिर कारों से टकराता हुआ आगे बढ़ता है। लैंडिंग के बाद विमान का दायां विंग एक गाड़ी से टकराया, जिससे प्लेन का फ्यूल टैंक ढीला हो गया और यह एक SUV के पिछले हिस्से में घुस गया। इससे विमान और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

शुरू की गई जांच

इस हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई। घटना के बाद सड़क को तुरंत बंद कर दिया गया जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया। इसके बाद विमान को फ्लैटबेड ट्रक पर लादकर एयरपोर्ट वापस ले जाया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि FAA और NTSB दोनों इस घटना की जांच कर रहे हैं। जांच में इंजन फेलियर के कारण, पायलट के फैसलों और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे बलूच विद्रोही, अब तक मारे गए करीब 400 पाक फौजी

मोहसिन नकवी का बड़बोलापन तो देखिए, भारत-पाकिस्तान के बीच मैच से पहले आसिम मुनीर के नाम की लगाई रट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश